1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'फीवर' म्यूजिक लॉन्च पर राजीव खंडेलवाल ने दिखाया अपना ये हुनर

'फीवर' म्यूजिक लॉन्च पर राजीव खंडेलवाल ने दिखाया अपना ये हुनर

 Published : Jun 27, 2016 10:35 am IST,  Updated : Jun 27, 2016 10:36 am IST

राजीव खंडेलवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फीवर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। राजीव के अभिनय से तो सभी तो सभी वाकिफ हैं। लेकिन हाल ही में फिल्म के म्यूजिक लॉन्च के मौके पर एक उनका एक और हुनर सामने आया है।

rajiv- India TV Hindi
rajiv

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता राजीव खंडेलवाल इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फीवर' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। राजीव के अभिनय से तो सभी तो सभी वाकिफ हैं, लेकिन इसके अलावा वह बेहरीत गाना भी गा सकते हैं। हाल ही में फिल्म का म्यूजिक लॉन्च किया गया है। इस मौके पर राजीव ने भी गानें की कुछ लाइन गाईं। राजीव ने शुक्रवार को कहा, "जो प्रतिक्रियाएं मिल रही हैं उससे मैं खुश हूं। लोगों को गीत पसंद आ रहे हैं। मुझे यकीन है कि इस अलबम को लंबे समय तक याद किया जाएगा। इसमें खूबसूरत गीत हैं।"

इसे भी पढ़े:- मुकेश खन्ना छोड़ेंगे ‘वारिस’

संतोषी मां में अपने किरदार के बारे में रतन राजपूत ने कही ये बात

राजीव ने गायक-संगीतकार टोनी कक्कड़ के साथ मिलकर गीत 'मिले तो तुम' की कुछ लाइनें गाईं। राजीव ने यह भी शेयर किया कि लोकप्रिय गायक अरिजीत सिंह को भी कार्यक्रम में भाग लेना चाहिए था, लेकिन वह यहां नहीं आ सके। हालांकि फिल्म निर्माताओं ने दर्शकों को अरिजीत का गीत 'बेसंभले' सुनाया।

टोनी की बहन सोनू कक्कड़ ने कार्यक्रम में 'खारा खारा' और 'क्या कसक' नामक गीत गया, जहां नेहा कक्कड़ ने भी 'मिले हो तुम' का एक संस्करण गाया। गायिका शलमली खोलगड़े ने भी फिल्म के गीत 'मुझमें कभी' पर प्रस्तुति दी।

फिल्म के निर्देशक राजीव झावेरी ने कहा, "हमने संगीत पर कड़ी मेहनत की है। हम सस्पेंस फिल्म में 14 गीतों के साथ आए हैं और यह बेहद खूबसूरत है। सभी ने बहुत अच्छा गया। मुझे उम्मीद है कि संगीत के साथ फिल्म का आनंद लिया जाएगा।"

फिल्म में राजीव खंडेलवाल के साथ गौहर खान मुख्य किरदार में नजर आ रही हैं। फिल्म में दोनों के बीच काफी हॉट सीन्स फिल्माए गए हैं। इस फिल्ं की ज्यादातर शूटिंग स्विटजरलैंड में हुई है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन