नई दिल्ली: पोर्न बैन को लेकर आवाज उठाने वाले लोगों में कॉन्ट्रोवर्सी क्वीन राखी सावंत का नाम भी शामिल हो गया है। लेकिन यहां राखी मोदी सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि उनके साथ है। राखी ने कहा जो काम बड़े-बड़े नेता नहीं कर पाए है उस काम को मोदी ने कर दिखाया है। उन्होंने कहा आज कल स्कूल में पढ़ने वाले 11 से 12 साल के बच्चों को लैपटॉप और मोबाइल फोन दे दिए जाते हैं जिस पर वह पोर्न देखकर बिगड़ रहे है।
इसके बाद राखी ने पॉर्न स्टार रह चुकी सनी लियोन पर निशाना साधते हुए कहा, "सिर्फ पॉर्न ही नहीं बल्कि भारत में सनी लियोन को भी बैन कर देना चाहिए। उसे घसीट कर देश से बाहर निकाल देना चाहिए।"
पहले भी कई बार ऐसी खबरें आ चुकीं है जहां राखी सावंत सनी लियोन के खिलाफ बोलने का कोई मौका नहीं छोड़ती। पिछले दिनों भी सनी की फिल्म लीला के रिलीज के समय राखी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि "मै लीला को गीला कर दूंगी"। आगली स्लाइड में जानिए राखी ने फिल्मों में एक्सपोज करने को लेकर क्या कहा-