1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सनी लियोन, राम फिर साथ काम करेंगे

सनी लियोन, राम फिर साथ काम करेंगे

 Written By: IANS
 Published : May 01, 2015 01:17 pm IST,  Updated : May 01, 2015 01:21 pm IST

मुंबई: लंबी-चौड़ी कद काठी वाले अभिनेता राम कपूर को अभिनेत्री सनी लियोन के साथ 'कुछ कुछ लोचा है' फिल्म में काम करके मजा आया। दोनों अब एक और फिल्म में साथ नजर आएंगे। राम ने

राम, सनी लियोन के साथ...- India TV Hindi
राम, सनी लियोन के साथ फिर काम करेंगे

मुंबई: लंबी-चौड़ी कद काठी वाले अभिनेता राम कपूर को अभिनेत्री सनी लियोन के साथ 'कुछ कुछ लोचा है' फिल्म में काम करके मजा आया। दोनों अब एक और फिल्म में साथ नजर आएंगे। राम ने आईएएनएस को बताया, "उनके साथ काम करना बहुत सुखद है। हमने साथ काम करते समय खूब मजे किए। वह साथ में काम करने के लिहाज से मस्त और बेहद पेशेवर व मेहनती हैं। मैं सनी संग जल्द ही एक और फिल्म में काम करूंगा, यह हास्य नहीं होगी।"

राम का कहना है कि वह 2015 के आखिर में शूटिंग शुरू करेंगे।

उन्होंने कहा कि यह मारधाड़-रोमांच से भरपूर होगी, जिसका निर्देशन देवांग ढोलकिया करेंगे। 'कुछ कुछ लोचा है' के निर्देशक देवांग ही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन