मुंबई: काफी दिनों से रणबीर और कैटरीना के ब्रेकअप की खबरे मीडिया में छाई हुई हैं। ये दोनों पिछले 6 महीने से लिव-इन-रिलेशनशिप में रह रहें थे, लेकिन अब रणबीर अपने कार्टर रोड स्थित फ्लैट को छोड़ कर चले गए हैं। कैटरीना और रणबीर के फैंस इस ब्रेकअप से बहुत नाराज़ थे। हालंकि कुछ लोग इस ब्रेकअप से खुश भी थे जो रणबीर और दीपिका को साथ देखना चाहते हैं। लेकिन अब कैटरीना और रणबीर के फैंस को नाराज होने की जरुरत नहीं हैं क्योंकि सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि रणबीर और कैटरीना पहले ही अपने बीच हुए मतभेद को दूर कर चुके हैं।
इसे भी पढ़े:रणबीर-कट्रीना के ब्रेकअप पर ऋषि कपूर का चौंकाने वाला बयान
जी हाँ,यह बात सच है की रणबीर और कैटरीना का रिश्ता अभी भी बरकरार हैं। हालंकि दोनों के फैंस इस बात से बहुत ज्यादा दुविधा में है की वह किस बात पर विश्वास करे की रणबीर और कैटरीना का ब्रेकअप हो चूका हैं या नहीं? इस बात की पुष्टि तो रणबीर और कैटरीना ही कर सकते हैं।
बॉम्बे टाइम्स की माने तो उनका कहना है की हाल ही में रणबीर और कैटरीना को मुंबई में स्तिथ चांदीवली में दोनों को साथ शूटिंग करते देखा गया था। जैसे की उनके ब्रेकअप की खबरे आ रही थी दोनों के बीच ऐसा कुछ नहीं दिख रहा था। रणबीर और कैटरीना एक दूसरे के साथ बहुत कम्फ़र्टेबल दिखाई दे रहे थे।
सूत्रों का कहना है की कैटरीना और रणबीर एक बीच एक छोटी सी बात को लेकर झगड़ा हो गया था जिस वजह से नाराज़ रणबीर घर छोड़कर चले गए थे। घर छोड़कर रणबीर अपने दोस्त अयान मुखर्जी के घर रुक गए थे। अगर सच में घर छोड़ने की असल वजह ये है तो यह कहना गलत होगा की दोनों का रिश्ता खत्म हो चूका है।