1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. दूसरे दिन भी ‘रंगून’ की औसत कमाई

दूसरे दिन भी ‘रंगून’ की औसत कमाई

 Published : Feb 26, 2017 02:15 pm IST,  Updated : Feb 26, 2017 02:15 pm IST

अभिनेता शाहिद कपूर, सैफ अली खान और कंगना रनौत जैसे बड़े सितारों से सजी विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘रंगून’ दूसरे दिन भी कमाई में बढ़त नहीं हासिल कर पाई।

rangoon- India TV Hindi
rangoon Image Source : PTI

नई दिल्ली: अभिनेता शाहिद कपूर, सैफ अली खान और कंगना रनौत जैसे बड़े सितारों से सजी विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘रंगून’ दूसरे दिन भी कमाई में बढ़त नहीं हासिल कर पाई।

पीरियड रोमांटिक वॉर ड्रामा फिल्म 'रंगून' शाहिद कपूर, सैफ अली खान और कंगना रनौत जैसे बड़े सितारों से सजी विशाल भारद्वाज की फिल्म ‘रंगून’ दूसरे दिन भी कमाई में बढ़त नहीं हासिल कर पाई।ने दूसरे ने 7 करोड़ का कारोबार किया। फिल्म ने पहले दिन 6 करोड़ 7 लाख का बिजनेस किया था। अब फिल्म का कुल कलेक्शन 13 करोड़ 7 लाख हो गया।

हो सकता है ओपनिंग वीकेंड में फिल्म डोमेस्टिक मार्केट में 20 करोड़ का कारोबार कर ले। लेकिन फिल्म की स्टार कास्ट के हिसाब से ये आंकड़ा बेहद कम है।

साजिद नाडियावाला के प्रोडक्शन में बनी रंगून की लागत में 70 से 80 करोड़ की बड़ी राशि लगी है। फिल्ममेकर्स को फिल्म से काफी उम्मीद थी लेकिन अब लगता है फिल्म को अपनी लागत वसूलने के लिए भी कड़ी मशक्कत करनी पड़ेगी।

‘रंगून’ के साथ सबसे अच्छी बात ये है कि इस फिल्म के साथ कोई और फिल्म रिलीज नहीं हुई है, 10 मार्च को वरुण धवन और आलिया भट्ट की फिल्म ‘बद्रीनाथ की दुल्हनिया’ रिलीज हो रही है, उससे पहले फिल्म के पास कमाई करने का पूरा मौका है।

विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी रंगून दूसरे विश्व युद्ध और गुलाम भारत की आजादी की लड़ाई के वक्त की कहानी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन