1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. राजनीति में शामिल नहीं होना चाहतीं: रवीना

राजनीति में शामिल नहीं होना चाहतीं: रवीना

 Published : May 14, 2016 01:15 pm IST,  Updated : May 14, 2016 02:16 pm IST

रवीना का मानना है कि अब राजनीति में किसी के लिए कोई सम्मान नहीं है और इसलिए राजनीति उनके लिए नहीं है।

raveena tandon- India TV Hindi
raveena tandon

गुड़गांव: अभिनेत्री रवीना टंडन अपनी आगामी फिल्म में एक मां का किरदार निभा रही हैं, इस फिल्म में वो महिलाओं के खिलाफ हो रही हिंसा को संबोधित कर रही हैं। रवीना ने गुरुवार को अपनी फिल्म के सेट पर मीडिया से हो रही बातचीत के दौरान राजनीति के बारे में टिप्पणी देते हुए कहा, कि उन्हें अब राजनीति नें कोई दिलचस्पी नहीं हैं। रवीना ने अपने करियर में कई सामाजिक मुद्दों पर फिल्में बनाई हुई हैं। रवीना ने इस फिल्म में भी एक सामाजिक मुद्दा उठाया हुआ है। रवीना के सह-कलाकार गोविन्दा और शत्रुघ्न सिन्हा के विपरीत रवीना को राजनीति में कोई दिलचस्पी नहीं है।

इसे भी पढ़े:- ...आखिर क्यों रवीना ने लिखा PM मोदी को खत?

रवीना का मानना है कि अब राजनीति में किसी के लिए कोई सम्मान नहीं है और इसलिए राजनीति उनके लिए नहीं है।

रवीना ने यहां गुरुवार को फिल्म के सेट पर कहा, "राजनीति? नहीं अभी नहीं। आप जानते हैं, यहां तक की जब आप दुनिया में फर्क लाना चाहते हैं, मुझे लगता है कि दुर्भाग्य से अच्छे लोग इन सबमें नहीं हैं।"

राजनीति में शामिल होने की दिलचस्पी नहीं होने के बारे में रवीना ने बताया, "लगभग 10 साल पहले, यहां उच्च अधिकारियों या अधिकारियों के लिए सम्मान हुआ करता था, लेकिन आज आप सोशल मीडिया पर देख सकते हैं कि किस तरह शीर्ष राजनीतिज्ञ खुले आम एक-दूसरे के साथ गाली-गलौच कर रहे हैं, उनका कोई सम्मान नहीं है।"

देश में महिलाओं के प्रति अपराध पर रवीना ने कहा कि महिलाओं के साथ हुए अपराधों में किशोर मामलों में अधिक वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा, "कुछ देश ऐसे हैं जहां किशोर की उम्र अभी भी 18 वर्ष है, ज्यादातर देशों में इसे कम कर 14 या 18 कर दिया है, लेकिन हम अभी इसी पर अटके हुए हैं।"

फिल्म 'मंत्र- द मदर' के रिलीज होने की तारीख तय होना बाकी है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन