1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शादी के बंधन में बंधी रवीना टंडन की छोटी बेटी

शादी के बंधन में बंधी रवीना टंडन की छोटी बेटी

 Published : Jan 26, 2016 08:14 am IST,  Updated : Jan 26, 2016 10:01 am IST

बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना़ टंडन की बड़ी बेटी छाया शादी के पवित्र बंधन में बंध चुकी है। शादी गोवा के एक अलिशान होटल में हुई। रवीना ने शादी से जुड़ी फोटो को सोशल साइट पर

raveena- India TV Hindi
raveena

गोवा: बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना़ टंडन की बेटी छाया शादी के पवित्र बंधन में बंध चुकी है। शादी गोवा के एक अलिशान होटल में हुई। रवीना ने शादी से जुड़ी फोटो को सोशल साइट पर शेयर किया है।

रवीना ने साल 1990 में दो बेटियों को गोद लिया था।  जिसमें से एक बेटी की शादी वह पहले ही कर चुकी है। खबरों के मुताबिक रवीना ने अपनी बेटी की शादी हिंदू और क्रिश्चियन दोनों रिवाजों से की। रवीना की बेटी छाया के होने वाले पति गोवा के रहने वाले हैं जो क्रिश्चियन धर्म के है। इसलिए उनकी बेटी की शादी हिंदु क्रिश्चियन दोनों ही धर्मों की रस्मों के हिसाब से की गई।

इसे भी पढ़े:रवीना ने किया ट्वीट, “25 जनवरी को है मेरी बेटी की शादी”

रवीना ने गोवा में ही सारी रस्मों को निभाया और शादी की पूरी तैयारी की थी। रवीना अपनी बेटी छाया की शादी को लेकर काफी खुश नज़र आई।

रवीना अपनी बेटी की शादी की बात पहले ही सोशल साइट पर साझा कर चुकी है। रवीना के हालांकि दो बच्चे भी हैं। रवीना ने साल 2004 में अनिल ठडानी से शादी की थीं।

रवीना ने बॉलीवुड में अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में अपनी एक खास जगह बनाई हैं।  रवीना ने मुंबई के जुहू स्थित जमनाबाई पब्लिक स्कूल से पढ़ाई की, वो क्लास की मॉनिटर भी हुआ करती थी, रवीना मीठीबाई कॉलेज से ग्रेजुएशन कर ही रही थी, इसी दौरान ही उन्हें फिल्मों के ऑफर आने लगे.,जिसकी वजह से रवीना ने सेकेंड ईयर में ही पढ़ाई छोड़कर फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया।

रवीना को प्यार से मुनमुन बोला जाता हैं। रवीना हालंकि अपने रिलेशनशिप को लेकर भी काफी चर्चित रही थी। रवीना ने मोहरा जैसी हिट फिल्मों से बॉलीवु़ड की मस्त-मस्त गर्ल का नाम पाया हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन