1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए असिन-राहुल के रिसेप्शन से कौन रहा मिसिंग?

जानिए असिन-राहुल के रिसेप्शन से कौन रहा मिसिंग?

 Published : Jan 24, 2016 03:22 pm IST,  Updated : Jan 24, 2016 06:33 pm IST

असिन और राहुल शर्मा का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई के 5 स्टार होटल फोर सीजंस में हुआ। इस मौके पर ऋषि कपूर, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, डायरेक्टर साजिद खान और प्रोड्यूसर अश्विनी यार्डी जैसी कई बड़ी हस्तियां पहुंची।

asin- India TV Hindi
asin

मुंबई: बॉलीवुड की बिंदास और साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस असिन 19 जनवरी को माइक्रोमैक्स के को-फाउंडर राहुल शर्मा के साथ शादी के पवित्र बंधन में बंध गईं थी। असिन ने 19 जनवरी की सुबह पहले तो ईसाई धर्म के रिति-रिवाजों के अनुसार शादी की, उसके बाद रात को हिंदु रिति-रिवाज़ से सात फेरे लिए। दोनों का रिसेप्शन 23 जनवरी को मुम्बई में होना था। असिन और राहुल शर्मा का वेडिंग रिसेप्शन मुंबई के 5 स्टार होटल फोर सीजंस में हुआ। इस मौके पर ऋषि कपूर, अक्षय कुमार, शिल्पा शेट्टी, जैकलीन फर्नांडीज, डायरेक्टर साजिद खान और प्रोड्यूसर अश्विनी यार्डी जैसी कई बड़ी हस्तियां पहुंची थी।

इसे भी पढ़े: जानिए कैसे शुरू हुई राहुल और असिन की लव स्टोरी

asin
asin

असिन और राहुल ने दिल्‍ली के लग्‍जरी होटल ‘दुसित देवरान‘ में एक दूसरे से विवाह कर परिणय सूत्र में बंध गए हैं। असिन और राहुल की शादी कुछ खास मेहमानों की उपस्थिति में हुई। 19 जनवरी की सुबह असिन ने चर्च में शादी की थी। शादी में सबको इंतजार खिलाडी कुमार यानि अक्षय कुमार का था। इसके बाद हिन्दू धर्म से दोनों की शादी नई दिल्ली स्थित लग्जरी होटल ''दुसित देवरान'' में सात फेरे लेकर पूर्ण हुई। 'दुसित देवरान' में हो रही सेरेमनी में रात तक बॉलीवुड खिलाड़ी अक्षय कुमार पहुंचे थे।

asin
asin

शादी के दौरान असिन डिजाइनर Vera Wang की व्हाइट गाउन और सब्यासाची मुखर्जी के लहंगे में नजर आईं थी। क्रिश्चियन रिवाज से हुई वेडिंग सेरेमनी में फैमिली और फ्रेंड्स को मिलाकर 50 लोगों ने हिस्सा लिया था। रात में हिंदू रस्मों से फेरे के वक्त 200 मेहमान मौजूद थे। डिनर पूरी तरह वेजिटेरियन था। शादी में शेफ निशांत ने चौबे गेस्ट के लिए क्युजीन तैयार किया था। निशांत इससे पहले भी कई सेलिब्रिटीज के लिए किचन संभाल चुके हैं। इनकी कुकिंग की तारीफ अमिताभ बच्चन, ऋतिक रोशन के साथ-साथ और भी बड़े-बड़े लोग कर चुके हैं। शादी के बाद परिवार वालों के लिए दिल्ली के पास राहुल के फार्महाउस में एक गेट-टू-गेदर भी प्लान किया गया था।

अगली स्लाइड में देखिये किस-किस ने दी असिन को शादी की बधाई

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन