1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब द्रौपदी बनने जा रही हैं ऋचा चड्ढ़ा

अब द्रौपदी बनने जा रही हैं ऋचा चड्ढ़ा

 Published : Sep 26, 2016 07:13 pm IST,  Updated : Sep 26, 2016 07:13 pm IST

ऋचा चढ्डा ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों से दर्शकों से प्रशंसा मिली है। उन्होंने अब तक कई मुश्किलों को बखूबी पर्दे पर पेश कर सराहना हासिल की है।

richa- India TV Hindi
richa

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढ़ा ने अब तक के अपने फिल्मी करियर में कई बेहतरीन किरदारों से दर्शकों से प्रशंसा मिली है। उन्होंने अब तक कई मुश्किलों को बखूबी पर्दे पर पेश कर सराहना हासिल की है। अब वह द्रौपदी के किरदार को पर्दे पर उतारने जा रही हैं। ऋचा बड़े पर्दे पर महाभारत की द्रौपदी का किरदार निभाने के लिए काफी उत्साहित हैं। ऋचा ने कहा, "मैं महाभारत में द्रौपदी का किरदार निभाना पसंद करूंगी, क्योंकि मुझे लगता है कि यह किरदार मेरे लिए दिलचस्प है। मैंने बचपन में महाभारत पढ़ी है और मुझे यह काफी दिलचस्प लगा।"

इसे भी पढ़े:- मानव तस्करी पीड़ीतों की मदद के लिए सामने आई रिचा चड्ढ़ा

अभिनेता वीर दास की बहन तृषा के पहले उपन्यास 'मिस द्रौपदी कुरु: आफ्टर द पांडवाज' के विमोचन पर ऋचा ने पौराणिक शैली में कदम रखने की इच्छा जताई। इस उपन्यास को हार्पर कॉलिन्स ने भारत में प्रकाशित किया है।

किताब के बारे में ऋचा ने कहा, "यह सही मायने में क्लासिक पौराणिक कथाओं की आधुनिकताओं के अनुकूल है।"

कार्यक्रम की मेजबानी वीर ने की। इसमें मानसी स्कॉट, अनुराग श्रीवास्तव, सुचित्रा पिल्लई, श्रुति सेठ और अश्विन मुस्कान जैसे अतिथि उपस्थित हुए। इसके अलावा ऋचा हाल ही में जापान में नारा अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव में शामिल हुईं। दरअसल ऋचा चड्ढा एक जापानी निर्माता के साथ फैशन पर एक फिल्म बनाने जा रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन