1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ऋषि कपूर के नए अवतार ने सभी को किया दंग

ऋषि कपूर के नए अवतार ने सभी को किया दंग

 Published : Feb 02, 2016 06:37 pm IST,  Updated : Feb 02, 2016 06:45 pm IST

बॉलीवुड में मेकअप के कमाल से इन सितारों के लुक साथ हमेशा ही कुछ नया देखने को मिल जाता है। हाल ही में अभिनेता ऋषि कपूर की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर की गई है।

rishi- India TV Hindi
rishi

मुम्बई : बॉलीवुड में मेकअप के कमाल से इन सितारों के लुक साथ हमेशा ही कुछ नया देखने को मिल जाता है। हाल ही में अभिनेता ऋषि कपूर की भी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर शेयर की गई है जिसमें ऋषि को पहचान पाना काफी मुश्किल लग रहा है। उनका ये लुक आगामी फिल्म 'कपूर एण्ड संस' के लिए बनाया गया है।

इसे भी पढ़े: रणबीर-कट्रीना के ब्रेकअप पर ऋषि कपूर का चौंकाने वाला बयान

शकुन बत्रा के निर्देशन में बनी फिल्म 'कपूर एंड संस' में 85 साल के बूढ़े आदमी जैसा दिखने के लिए ऋषि को एक महीने तक दिन के करीब 5 घंटे अपने के लिए देने पड़ते थे। इस मेकअप पर लगभग डेढ़ करोड़ का खर्चा हुआ है।

खबरों की मानें तो ऋषि कपूर का मेकअप हॉलीवुड के मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग कैनम ने किया हैं। उन्हें तीन बार ऑस्कार पुरस्कार से भी सम्मानित किया जा चुका है। फिल्म का म्यूजिक शंकर एहसान लॉय ने दिया है और इसे प्रोड्यूस किया है करण जौहर ने।

rishi
rishi

ऋषि कपूर के अनुसार जब करण ने अपनी फिल्म का प्रस्ताव और उनके केरेक्टर के बारे में बताया तो ऋषि ने ही मेकअप आर्टिस्ट ग्रेग कैनम का नाम उन्हें सुझाया था।

ऋषि ने कहा, जब मैंने ग्रेग का नाम सुझाया तो मुझे नहीं पता कि इसके लिए करण और शकुन राजी हो जाएंगे या नहीं। हमको यह बात पता थी कि इसमें करीबन 1 ये डेढ़ करोड़ रुपये लग जाएंगे।

हालांकि ये पहली बार नहीं है जब लुक और मेकअप पर इतना खर्च किया जा रहा है। फिल्म 'पा' में भी अमिताभ के लुक पर तकरीबन डेढ़ करोड़ का खर्चा आया था। अब फर्क सिर्फ इतना है कि ऋषि ने खुद को बूढ़ा दिखाने के लिए किया हैं, तो अमिताभ ने एक 13 साल के बिमार बच्चे की भूमिका निभाने के लिए किया था।

फिल्म में ऋषि कपूर के अलावा आलिया भट्ट और सिद्धार्थ मल्होत्रा भी मुख्य किरदारों में नजर आएंगे। ऋषि को आलिया के क्यूट दादा की भूमिका में देखा जाएगा। फिल्म 18 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन