1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. बेटे रणबीर के जन्मदिन पर पापा ऋषि ने ऐसे दी बधाई

बेटे रणबीर के जन्मदिन पर पापा ऋषि ने ऐसे दी बधाई

 Published : Sep 28, 2016 06:55 pm IST,  Updated : Sep 28, 2016 06:55 pm IST

रणबीर कपूर के 28 सितंबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके खास दिन पर पिता ऋषि कपूर ने कहा है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है और वह चाहते हैं कि रणबीर अच्छा काम करते रहने पर ध्यान दें।

ranbir- India TV Hindi
ranbir

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेता रणबीर कपूर के 28 सितंबर को अपना 34वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनके खास दिन पर पिता ऋषि कपूर ने कहा है कि उन्हें अपने बेटे पर गर्व है और वह चाहते हैं कि रणबीर अच्छा काम करते रहने पर ध्यान दें। ऋषि ने ट्वीट किया, "जन्मदिन मुबारक हो रणबीर। गॉड ब्लेस। बस अपना काम अच्छा करो। हमें तुम पर गर्व है।"

इसे भी पढ़े:-

रणबीर ने अभिनव कश्यप के निर्देशन में बनी 2013 आई फिल्म 'बेशर्म' में अपने माता-पिता नीतू सिंह कपूर और ऋषि कपूर के साथ अभिनय करते हुए नजर आए थे। फिलहाल वह करण जौहर के निर्देशन में बनी आगामी फिल्म 'ऐ दिल है मुश्किल' को लेकर चर्चा का विषय बने हुए हैं। इस फिल्म में उनके अलावा ऐश्वर्या राय बच्चन, अनुष्का शर्मा और पाकिस्तानी अभिनेता फवाद खान भी मुख्य किरदारों में नजर आ रहे हैं।

कुछ वक्त पहले ही इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है, जिसे काफी पसंद भी किया जा रहा है। फिल्म के गानों को भा काफी अच्छी प्रतिक्रिया हासिल हो रही है। फिल्म में रणबीर और ऐश के बीच काफी बोल्ड सीन्स फिल्माए गए हैं।

रणबीर के दोस्तों और फिल्म जगत के लोगों ने भी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दी:

करण जौहर: रणबीर, आपको मेरा प्यार। आपकी वजह से शूटिंग करना आसान रहा। जन्मदिन मुबारक हो रणबीर कपूर।

अनुष्का शर्मा: ओके, दोस्तों। कैप्शन लगाओ। मुझसे बर्थ डे ब्वॉय क्या कह सकता है? 'ऐ दिल है मुश्किल'। जन्मदिन मुबारक हो रणबीर कपूर।

दिव्या खोसला: रणबीर कपूर को शुभकामनाएं। आप हमारे उद्योग में सबसे प्रतिभावान अभिनेताओं में से एक हैं। 'ऐ दिल है मुश्किल' को देखने का बेसब्री से इंतजार है। जन्मदिन मुबारक हो रणबीर कपूर।

अर्जुन रामपाल: मेरे पसंदीदा कलाकारों और शख्सियतों में से एक रणबीर कपूर को जन्मदिन मुबारक हो। आप 'ऐ दिल है मुश्किल' में कातिलाना अंदाज में नजर आ रहे हैं। आपको प्यार।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन