मुंबई: पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर पत्नी अंजलि के साथ फिल्म ‘वजीर’ की स्क्रीनिंग देखने पहुंचे। फिल्म को देखकर सचिन ने कहा कि यह एक बेहतरीन फिल्म है और इसे देखा जा सकता है। कैमरे पर सचिन ने फिल्म की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने फिल्म का लुत्फ उठाया। इस फिल्म की पटकथा के साथ-साथ अमिताभ और फरहान के अभिनय की भी सचिन ने जमकर तारीफ की।
इसे भी पढ़े:- 'वजीर' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे अरविंद केजरीवाल
आपको बता दें कि फिल्म निर्माता विधु विनोद चोपड़ा ने रिलीज से दो दिन पहले मुंबई में फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग रखी थी। इस स्क्रीनिंग के दौरान अनिल कपूर, कंगना रनाउत, चंकी पांडे, शरमन जोशी, रवीना टंडन और डीनो मोरिया भी पहुंचे। अमिताभ बच्चन और फरहान अख्तर के अभिनय से सजी फिल्म वजीर 8 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
फिल्म वजीर की स्पेशल स्क्रीनिंग देखने के बाद मास्टर ब्लॉस्टर सचिन भी इस फिल्म के मुरीद हो गए। उन्होंने फिल्म देखने के बाद इसे मस्ट वॉच फिल्म बताया। उन्होंने अमिताभ बच्चन, फरहान और फिल्म के लेखक अभिजात जोशी, निर्माता विधु विनोद चोपड़ा की जुगलबंदी तारीफ करते हुए कहा कि फिल्म की कहानी बेहद शानदार है और उनको पसंद आई है। उन्होंने कहा, “मैनें फिल्म का लुत्फ उठाया। यह बेहतरीन है और आप इस फिल्म से मुंह नहीं फेर सकते।”
प्रणव की भी की तारीफ:
वहीं इस दौरान उन्होंने मुंबई के युवा क्रिकेटर प्रणव धनावड़े की तारीफ करते हुए कहा कि उसने बेहद शानदार प्रदर्शन किया है। लेकिन मेरी सलाह है कि उसे आप अकेला छोड़ दे.. क्रिकेट का लुत्फ उठाने दे..वह अभी बहुत छोटा है, वह अभी केवल 15 साल का है, उसे लुत्फ उठाने दें।
अगली स्लाइड में देखिए सचिन ने फिल्म के बारे में क्या कहा:-