1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'वजीर' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे अरविंद केजरीवाल

'वजीर' की स्पेशल स्क्रीनिंग में पहुंचे अरविंद केजरीवाल

 Written By: IANS
 Published : Jan 06, 2016 10:10 am IST,  Updated : Jan 06, 2016 10:10 am IST

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां बिजॉय नांबियार की आगामी फिल्म 'वजीर' देखी। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है।

wazir- India TV Hindi
wazir

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने यहां बिजॉय नांबियार की आगामी फिल्म 'वजीर' देखी। उनके साथ फिल्म के निर्माता विधू विनोद चोपड़ा, लेखक अभिजीत जोशी और अभिनेता फरहान अख्तर एवं अदिति राव हैदरी मौजूद भी थीं। केजरीवाल ने फिल्म मंगलवार शाम PVR डायरेक्र्ट्स कट में रखी गई विशेष स्क्रीनिंग में देखी। यह फिल्म शुक्रवार को रिलीज होने वाली है।

फिल्म के निर्माता विधू विनोद चोपड़ा ने यहां कहा कि उन्हें 'वजीर' पर बहुत गर्व है और उन्हें अच्छा लगेगा, अगर बाकी लोगों को भी यह पसंद आई। विधू ने एक बयान में कहा, "हमें हमारी बनाई फिल्म पर बहुत नाज है और हमें खुशी होगी अगर सभी लोग इसे देखें।"

'वजीर' की विशेष स्क्रीनिंग में फिल्म से जुड़े कलाकारों के परिजन, फरहान एवं अमिताभ बच्चन पहुंचे। राजकुमार हिरानी द्वारा सह-निर्मित इस फिल्म में नील नीतिन मुकेश एवं जॉन अब्राहम भी अहम भूमिका में हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन