मुंबई: 'नो योर पंजाबीज' नामक कॉमेडी वीडियो से जबरदस्त प्रतिक्रिया प्राप्त कर चुके कॉमेडियन साहिल खट्टर 'पंजाबीज ऑन द फोन' नामक सीक्वल के साथ वापसी करने जा रहे हैं। वीडियो में साहिल तीन अलग-अलग किरदारों में दिखाई देंगे। वह दिल्ली के पंजाबी, पंजाब से एक विनम्र पंजाबी और एनआरआई पंजाबी की भूमिका में होंगे।
साहिल ने बताया, "पंजाबी लोगों की बात और व्यवहार का अजीब तरीका है, उनकी बातचीत ने उन्हें ग्लोबल मंच पर लाकर खड़ा कर दिया है। इन तीन किरदारों माध्यम से वह पंजाबीपन को बाहर लाएंगे, जो आमतौर पर हमारे आसपास हैं।" उन्होंने कहा, "एक वीडियो में तीनों किरदार पंजाबी समाज को दर्शाते दिखाई देंगे।"