1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. फिल्म 'मेजर' से सामने आया सई मांजरेकर का पहला लुक, फैंस को पसंद आई सई की भोली तस्वीर

फिल्म 'मेजर' से सामने आया सई मांजरेकर का पहला लुक, फैंस को पसंद आई सई की भोली तस्वीर

 Published : Apr 03, 2021 10:35 pm IST,  Updated : Apr 03, 2021 10:35 pm IST

फिल्म ‘मेजर’ के फर्स्ट लुक में स्कूल का यूनिफॉर्म पहने अदिवी सेष के बगल में बैठ, उन्हें प्यार से निहारती हुई सई मांजरेकर के हाव-भाव यही बता रहे हैं कि मेजर संदीप और ईशा का रिश्ता कितना मजबूत था।

sai manjrekar - India TV Hindi
फिल्म मेदर से साई मांजरेकर का पहला लुक  Image Source : INSTAGRAM/SAIEEMMANJREKAR

26/11 आतंकवादी हमले में शहीद हुए मेजर उन्नीकृष्णन के जीवन पर बनी फिल्म मेजर रिलीज के पहले से काफी चर्चा में हैं। फिल्म के पोस्टर से लेकर टीजर की एक झलक अपने आप में सुर्खियां बटोर रही हैं। फिल्म में एक्ट्रेस सई मांजरेकर के लुक को लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही थी कि कैसा होगा एक मेजर की लव लेडी का लुक ?

आखिरकार अब बाहर आ चुका हैं एक्ट्रेस सई मांजरेकर का भोला सा लुक जिसे देख फैंस अपना दिल हार बैठेंगे। स्कूल का यूनिफॉर्म पहने अदिवी शेष के बगल बैठ ,उन्हें प्यार से निहारती हुई सई के हाव भाव, यही बता रहे हैं कि मेजर संदीप और ईशा का रिश्ता कितना मजबूत था जो स्कूल से शुरू होकर आगे एक मजबूत रिश्ते में बंध गया। ईशा के हाथो से लिखे संदीप के नाम ये मेसेज उनके अमर प्यार की गहराई को दिखाता हैं। फिल्म का टीज़र 12 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा।

ChaalBaaz In London: श्रद्धा कपूर को पहली बार मिला डबल रोल निभाने का मौका, श्रीदेवी जैसी 'चालबाज' बनेंगी एक्ट्रेस

फिल्म में सई, 16 साल की लड़की से लेकर 28 साल की लेडी का किरदार अदा कर रही हैं। चूंकि मेजर फिल्म हिंदी और तेलुगु में हैं जिसके लिए सई ने तेलुगु सीखी और खुद संवाद भी बोले। आपको बता दे कि फिल्म में सई की आवाज के लिए किसी भी वाइस ओवर आर्टिस्ट से काम नहीं लिया गया हैं। फिल्म के मेकर सई की लगन और किरदार के लिए की गई उनकी मेहनत से बहुत खुश हैं और यही वजह हैं की सई उनकी पहली पसंद थी। 

इंडियन आइडल के होस्ट आदित्य नारायण और उनकी पत्नी श्वेता कोरोना पॉजिटिव, नेहा कक्कड़ ने लिखा : Get well soon

फिल्म में साउथ एक्टर अदिवि शेष मेजर शहीद उन्नीकृष्णन का रोल कर रहे हैं। फिल्म मेजर 2 जुलाई 2021 को रिलीज की जाएगी जिसमें सोभिता धूलिपाला, सई मांजरेकर, प्रकाश राज मुख्य किरदार में हैं। फिल्म को निर्देशित किया हैं सशी किरण टिक्का ने और फिल्म के निर्माता हैं सोनी पिक्चर फिल्म्स इंडिया जिन्हें महेश बाबू के जी.एम .बी एंटरटेनमेंट एंड ए प्लस यस मूवीज के साथ मिलकर बनाया जा रहा हैं।

सैम मानेकशॉ की बॉयोपिक का टीजर लॉन्च, बैकग्राउंड में गूंजी गुलजार की आवाज ने बताया फिल्म का नाम

पढ़ें बॉलीवुड से जुड़ी अन्य बड़ी खबरें- 

रुबीना दिलैक के शो 'शक्ति' में होगी एक और नई एंट्री, ये कलाकार निभाएंगे विलेन का किरदार

धूम मचा रहा है खेसारी लाल यादव और काजल राघवानी का गाना, मिले हैं 3 करोड़ से भी ज्यादा व्यूज़​

मीका सिंह के साथ सगाई की अफवाहों पर आकांक्षा पुरी ने तोड़ी चुप्पी, बताई असली वजह

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन