1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सैफ अली खान ने करिश्मा कपूर को दिया खास तोहफा, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस बोलीं -"थैंक्यू सैफू"

सैफ अली खान ने करिश्मा कपूर को दिया खास तोहफा, पोस्ट शेयर कर एक्ट्रेस बोलीं -"थैंक्यू सैफू"

 Published : Sep 11, 2021 04:32 pm IST,  Updated : Sep 11, 2021 06:30 pm IST

करिश्मा कपूर ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक तस्वीर पोस्ट की है जो बेहद खास है। इस पुरानी फोटो में वो अपनी बहन करीना कपूर के साथ नजर आ रही हैं।

saif, kareena and karisma- India TV Hindi
सैफ, करीना और करिश्मा  Image Source : INSTAGRAM/ ACTORSAIFALIKHAN

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान अपनी बड़ी बहन करिश्मा कपूर खान का काफी खयाल रखती हैं। उनके पति सैफ अली खान भी करिश्मा कपूर के साथ अच्छा रिश्ता है। हाल ही ही में सैफ ने अपनी बड़ी साली करिश्मा कपूर को एक खास तोहफा दिया है। करिश्मा को ये गिफ्ट इतना पसंद आया कि वो अपनी खुशी जाहिर करने से खुद को रोक नहीं पाईं। 

तय तारीख पर रिलीज नहीं होगी राम चरण और जूनियर NTR की फिल्म 'आरआरआर', सामने आई ये वजह

एक्ट्रेस ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया है। अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम उकाउंट पर एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर शेयर करते हुए करिश्मा ने कैप्शन मे लिखा-'धन्यवाद सैफू इस खूबसूरत मेमोरी के लिए, इसे दीवार पर लगाने के लिए बेताब हूं, लव इट।' 

दरअसल, सैफ अली खान ने करिश्मा कपूर को एक फोटो फ्रेम करवा कर दिया है। ये काफी पुरानी फोटो है, जिसमें दोनों बहने एक साथ नजर आ रही हैं। तस्वीर में देखा जा सकता है कि करीना एक किनारे  खड़ी हैं और करिश्मा कुर्सी पर बैठी पोज दे रही हैं। सोशल मीडिया पर इसे खूब पसंद किया जा रहा है। ये तस्वीर वायरल भी हो रही है। करिश्मा की इस पोस्ट पर उनके कई दोस्त और फैंस कमेंट कर इसकी जमकर तारीफ कर रहे हैं।

बता दें कि करीना कपूर और करिश्मा कपूर दोनों आपस में काफी अच्छी बॉन्डिंग शेयर करती हैं। दोनों बहनें अक्सर एक दूसरे के साथ पार्टी करती हुई नजर आती रहती हैं। वहीं कई मौकों पर सोशल मीडिया के जरिए भी एक दूसरे के प्रति प्यार जाहिर करती रहती हैं। साथ ही साथ कई पुरानी और खूबसूरत तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं।

पढ़ें अन्य संबंधित खबरें- 

भारती सिंह के नए रूप को देखकर भौंचक्के रह गए फैंस, फोटो देखकर आप भी कहेंगे - ये कैसे हो गया?

'शमशेरा' और 'चंडीगढ़ करे आशिकी' के थिएटर्स में रिलीज होने को लेकर काफी उत्साहित हैं वाणी कपूर

अमिताभ बच्चन ने तस्वीर शेयर कर किया सुनहरे दिनों को याद, फ्रेम में नजर आए धर्मेंद्र, जीतेंद्र संग ये दिग्गज कलाकार

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन