1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. आज इंस्टाग्राम में एंट्री लेंगे सैफ अली खान

आज इंस्टाग्राम में एंट्री लेंगे सैफ अली खान

 Published : Mar 01, 2017 01:16 pm IST,  Updated : Mar 01, 2017 01:16 pm IST

अभिनेता सैफ अली खान आज इंस्टाग्राम पर एंट्री करने वाले हैं...

saif- India TV Hindi
saif

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और सैफ अली खान के प्रशंसक काफी दिनों से दोनों के सोशल मीडिया साइट्स पर आने का इंतजार कर रहे थे। आखिरकार वो दिन आ गया, जी हां करीना तो नहीं लेकिन उनके हबी सैफ अली खान आज सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर एंट्री करने जा रहे हैं

सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान ने कुछ दिनों पहले इसकी जानकारी दी थी, इब्राहिम ने सैफ के इंस्टाग्राम अकाउंट की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें लिखा है कि सैफ अपना अकाउंट 1 मार्च से पब्लिकली करेंगे। सैफ अली खान को आप @saifakpataudi यूजरनेम के साथ देख पाएंगे।

जाहिर सी बात है 'सैफीना' के फैन्स इस बात से काफी खुश होंगे, अब सैफ के इंस्टाग्राम में आने के बाद उनके बेटे तैमूर अली खान पटौदी की भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर देखने को मिलेंगी।

सैफ के बाद अब 'सैफीना' के फैन्स उनकी बेगम करीना कपूर को भी जल्द ही सोशल साइट्स पर देखना चाहेंगे। फिलहाल हम सैफ को इस नई पारी के लिए ऑल द बेस्ट कहेंगे।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन