नई दिल्लीः सलमान खान की 'बजरंगी भाईजान' का टीजर पोस्टर रिलीज होने के एक ही दिन बाद आज फिल्म का पहला पोस्टर आउट हो गया है।
जहां कल तक सिर्फ हम सलमान का आधा चेहरा ही देख पा रहे थे वहीं अब उनके पूरे चेहरे का दीदार हो सकता है। आंखों में इंटेन्सीटी और चेहरे पर हल्की दाड़ी में साथ सलमान खूब जंच रहे हैं ।
बॉलीवुड के कई कलाकार भी पोस्टर को देखकर काफी उत्साहित है और सोशल मीडिया पर अपने-अपने अकाउंट से इसे शेयर कर रहे हैं।
ये भी पढ़े- पहली बार: शाहरूख ने ट्वीट किया सलमान की 'बजरंगी भाईजान' का टीजर पोस्टर
उनके फर्स्ट लुक को देख जरूर आप भी काफी उत्साहित होंगे लेकिन ये तो सिर्फ शुरूआत है क्योंकि अभी ट्रेलर रिलीज होना बाकी है । फिल्म इस साल ईद पर रीलीज होगी जो कि सलमान की पसंदीदा तारीख है।
फिल्म में सलमान एक मुस्लमान का किरदार निभा रहे हैं जो एक हिंदु-ब्राह्मण लड़की (जिसका किरदार करीना कपूर खान नीभा रही है) से प्यार कर बैठते हैं। फिल्म के निर्देशक कबीर खान है।