मुंबई: अभिनेता सलमान खान अपने दर्शकों को एक के बाद एक सरप्राइज दे रहे हैं। कुछ दिनों पहले उनकी अपकमिंग फिल्म “बजरंगी भाईजान” का पहला पोस्टर लॉन्च हुआ था। अब उनकी फिल्म का दूसरा पोस्टर आउट हुआ है। इस फिल्म का टीजर लॉन्च होने के बाद दर्शकों में फिल्म को लेकर उत्सुकता और भी बढ़ गई है। इसके साथ ही सलमान की फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है। फिल्म का गाना “सेल्फी ले ले रे” दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है।
सोमवार को सलमान ने अपने फैंस को सरप्राइज देते हुए ट्वीट किया “आज दस बजे..आपको कुछ स्पेशल झलक दिखलाउंगा”।
इसके बाद क्या? अपने कमिटमेंट के लिए मशहूर सलमान ने दर्शकों को 10 बजे सरप्राइज दे ही दिया। सालमान ने बजरंगी भाईजान का दूसरा लुक लॉन्च किया। पोस्टर में फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बारे में बताया गया है।
करीना कपूर और सलमान स्टारर इस फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर 18 जून को रिलीज होगा।
“बजरंगी भाईजान” का दूसरा पोस्टर पहले पोस्टर की तुलना में काफी इंप्रेसिव है। पहले पोस्टर में उन्होने अपने गले में बजरंगबली का गदा पहना हुआ था वहीं नए पोस्टर में बजरंगबली की परछाई दिखाई दे रही है। इस फिल्म को लेकर पहले ही दर्शकों में काफी उत्सुकता है, ऐसे में सलमान के नए सरप्राइज से दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ती हुई नजर आ रही है।
कबीर खान के निर्देशन में बन रही फिल्म बजरंगी भाईजान ईद पर रिलीज की जाएगी।