नई दिल्लीः आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ और सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म बजरंगी भाईजान का टीजर ट्रेलर लांच हुआ।
सलमान खान अपने निराले अंदाज में नज़र आ रहे है और साथ है इस फिल्म में उनकी महबूबा का किरदार निभा रही करीना कपूर खान।
1 मिनट औऱ 30 सेकेंड के विडियो को देखकर ये साफ पता चल जाता है कि बजरंगी एक पाकिस्तानी लड़की जो गलती से भारत में आ गई है उसे वो जान अपनी पर खेलकर उसके मुल्क पहुंचाने की कोशिश करता है।
बाकी की कहानी फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के बाद ही पता चलेगी। सलमान भगवान बजरंगबली हनुमान के बड़े भक्त के रूप में नज़र आ रहे है और इसमें काफी जच रहे है। फिल्म में उनका डायलॉग कि, "मर जाएंगे, लेकिन झूठ नहीं बोलेंगे" काफी प्रभावी लग रहा है।
ट्रेलर रिलीज होते ही वाईरल हो गया है जिसकी आशंका पहले से ही लगाई जा रही थी। अब इंतजार है तो बस पूरी फिल्म का जो ईद पर देखने को मिलेगी।
देखिए विडियो-