नई दिल्लीः सलमान ने अपने घर में ईद की पार्टी रखी जिसमें बॉलीवुड की कई हस्तियां शामिल थी। इस बार मौका भी था क्योंकि सलमान खान की बजरंगी भाईजान रिलीज हो चुकी थी और दर्शकों ने पहले ही दिन फिल्म को सुपरहिट का दर्जा दे दिया था। ऐसे में सलमान खान की ईद की पार्टी भी स्पेशल थी और वो खुद अलग अंदाज में दिख रहे थे।
न सिर्फ वो बल्कि पार्टी में मौजूद सभी सितारों ने ढेर सारी मस्ती की। सलमान के करीबी दोस्त आमिर खान के अलावा ऐली अवराम, सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड संगीता बिजलानी, मलाइका अरोड़ा खान की बहन अमृता अरोड़ा, ईशा कोपिकर, छोटे पर्दे के अभिनेता करणवीर वोहरा और उनकी पत्नी यहां शामिल हुए। मौज-मस्ती के बीच पार्टी में गौर करने वाली बात थी सेल्फि जिसका बुखार हर किसी पर चढ़ा हुआ था।
पार्टी में सभी लोग सेल्फी लेते दिख रहे थे। सलमान ने भी अपने पिता और दोनों भाईयों अरबाज खान और सोहेल खान के साथ सेल्फी ली। अगली स्लाईड से देखिए इन सभी की सेल्फी तस्वीरें-