1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान के बॉडीगार्ड्स करते थे ऐसी हरकत, नौकरी से धोना पड़ा हाथ

सलमान खान के बॉडीगार्ड्स करते थे ऐसी हरकत, नौकरी से धोना पड़ा हाथ

 Published : Apr 26, 2017 03:50 pm IST,  Updated : Apr 26, 2017 03:50 pm IST

सलमान खान की दोस्ती से तो हर कोई वाकिफ है। लेकिन सभी इस बात को भी अच्छी तरह जानते हैं कि वह अपनी दुश्मनी भी बखूबी निभाते हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल हाल ही में आई खबरों के अनुसार सलमान ने अपने 3 बॉडीगार्ड्स को...

salman khan- India TV Hindi
salman khan

नई दिल्ली: बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की दोस्ती से तो हर कोई वाकिफ है। लेकिन सभी इस बात को भी अच्छी तरह जानते हैं कि वह अपनी दुश्मनी भी बखूबी निभाते हैं। वैसे तो सलमान हर जरूरतमंदो के लिए हमेशा खड़े रहते हैं, लेकिन जिस पर वह एक बार गुस्सा हो जाए तो उसे आसानी से माफ भी नहीं करते हैं। इंडस्ट्री में कई हस्तियों के साथ उनके विवाद की खबरें आई हैं। लेकिन अब जो खबर सामने आई है उसने सभी को चौंका दिया है। दरअसल हाल ही में आई खबरों के अनुसार कहा जा रहा है कि सलमान ने अपने 3 बॉडीगार्ड्स को नौकरी से निकाल दिया है।

एक अंग्रेजी वेबसाइट की रिपोर्ट के मुताबिक सलमान ने ऐसा इसलिए किया क्योंकि वह सलमान से जुड़ी कई बातों को लीक कर रहे थे। सलमान को जैसे ही इस बात का पता चला उन्होंने बॉडीगार्ड्स को नौकरी से ही निकाल दिया। ऐसा पहली बार नहीं हुआ जब सलमान को अपने स्टाफ पर इतना गुस्सा आया हो। इससे पहले वह अपने 14 साल पुराने मैनेजर को भी नौकरी से निकाल चुके हैं।

इससे पहले सलमान कथित गर्लफ्रेंड यूलिया वेंतूर के साथ हुए झगड़े को लेकर सुर्खियों में छाए हुए थे। दरअसल कहा जा रहा था कि यूलिया, सलमान के दबंग टूर के दौरान गाना चाहती थीं, लेकिन सलमान ने उन्हें इसके लिए मना कर दिया। इस कारण दोनों के बीच काफी झगड़ा भी हुआ था। इसके अलावा खबर है कि सलमान जल्द ही एक बार फिर अपना शो 'दस का दम' होस्ट करते हुए नजर आएंगे। बता दें कि 8 साल पहले सलमान ने अपने इसी शो से छोटे पर डेब्यू किया था।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन