नई दिल्लीः सलमान खान कोई कसर नहीं छोड़ रहे अपने फैंस या प्रतिद्वंदियों को ये यकीन दिलाने में कि वाकई में ''Khan war'' जैसी कोई बात नहीं है।
सोशल मीडिया पर अपने फैंस को करारा जवाब देने के बाद अब सलमान ने एक और कदम उठाया है जिसमें उन्होंने शाहरुख और आमिर खान को ट्वीटर पर फॉलो किया है।
जी हां, सलमान, शाहरुख और आमिर पहले से एक दूसरे को ट्वीटर पर फॉलो नहीं कर रहे थे लेकिन अब ऐसा नहीं है। सलमान ने पिछले हफ्ते ट्वीटर पर अपने 'no. 1, 2, 3' वाली बात पर गुस्सा ज़ाहिर करने के बाद ही शाहरूख को फॉलो किया।
वैसे आपको याद दिला दे कि आमिर खान ने भी सलमान के साथ सुर से सुर मिलाए थे और किसी तरह के कॉम्पटीशन की बात को नकारा था। उम्मीद है किंग खान भी यही चाह रहे होंगे।
खैर हम तो यहीं दुआ करते हैं कि ये दोस्ती आगे भी बरकरार रहें।