1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए कौन दे रहा है सलमान खान को दर्द

जानिए कौन दे रहा है सलमान खान को दर्द

 Published : Oct 04, 2015 03:59 pm IST,  Updated : Oct 04, 2015 07:09 pm IST

नई दिल्ली:-‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग खत्म करने के बाद अब सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। इस फिल्म में वह एक पहलवान का किरदार निभा रहे

जानिए कौन दे रहा है...- India TV Hindi
जानिए कौन दे रहा है सलमान खान को दर्द

नई दिल्ली:-‘प्रेम रतन धन पायो’ की शूटिंग खत्म करने के बाद अब सलमान खान अपनी आगामी फिल्म ‘सुल्तान’ की शूटिंग में व्यस्त हो गए हैं। इस फिल्म में वह एक पहलवान का किरदार निभा रहे हैं। जिसके लिए उन्हें कड़ी मेहनत करनी पड़ रही है। फिल्म में खास सलमान को पहलवानी के पैंतरे सिखाने के लिए हॉलीवुड के फाइट कोरियोग्राफर लार्नेल स्टोवेल को बुलवाया गया है। पिछले 5 दिनों से सलमान फिल्म की कड़ी ट्रेनिंग कर रहे हैं जिसकी वजह से वह बहुत थके हुए और बॉडी में दर्द महसूस कर रहे हैं।

'बिग बॉस 9' के ट्रेलर लॉन्च के बाद जब सलमान खान एक इंटरव्यू में पहुंचे तो उनकी थकान चेहरे पर साफ देखी जा सकती थी। इंटरव्यू के दौरान ही उन्हें दर्द उठ गया था जिसके बाद उन्होंने बताया कि उन्हें उनके नए फिटनेस शासन की वजह से बॉडी पेन है।

इसे भी पढ़े:- सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन....' की कहानी हुई लीक

सलमान ने एक्टिव फिटनेस लॉन्च के समय आखिरकार अपनी फिल्म 'सुल्तान' की ट्रेनिंग के बारें में खुलासा किया। उन्होंने कहा कि इस फिल्म में वह एक पहलवान का किरदार निभा रहे हैं जिसके लिए उन्हें मिक्सड मार्शल आर्टस सीखना पड़ रहा है। यह फिटनेस की एक अलग लीग है। वह पिछले 5 दिनों से इसकी ट्रेनिंग ले रहे हैं। और इसी के कारण उनके सर, बैक, घुटने और बॉडी के हर पार्ट में दर्द हो रहा है।

सलमान खान ने उम्मीद जताते हुए कहा कि उन्हें जल्द ही इस दर्द से छुटकारा मिल जाएगा। इसके बाद उन्होंने कहा कोई बात नहीं "अगर दर्द नहीं है तो लाभ भी नहीं है।"

'सुल्तान' अगले वर्ष ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

इसे भी पढ़े:- यह सब मेरे कर्मों का नतीजा है: सलमान खान

हाल ही में सलमान की फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ का ट्रेलर लॉन्च किया गया है। फिल्म के शानदार ट्रेलर ने लोगों में फिल्म के लिए उत्सुकता बढ़ा दी है। फिल्म में सलमान के अलावा सोनम कपूर, अनुपम खेर, नील नितिन मुकेश, स्वारा भास्कार, दीपक डोबरियाल और अरमान कोहली अहम भूमिका में नजर आएंगे।

अगली स्लाइड में देखें कैसे सलमान फिल्म 'सुल्तान' के बहा रहे हैं पसीना:-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन