मुंबई: अभिनेता सलमान खान स्वच्छ भारत अभियान की तारीफ करते नहीं थकते हैं। सलमान ने कई बार बढ़--चढ़कर सफाई अभियान में हिस्सा भी लिया है। इतना ही नहीं मुंबई नगर महापालिका के खुले में शौच के खिलाफ शुरू हुए अभियान का चेहरा भी हैं सलमान खान। फिर आखिर ऐसा क्या हुआ कि सलमान को सुलभ शौचालय से दिक्कत हो गई, और इतनी दिक्कत हुई कि सलमान उसे हटवाने की बात कर रहे हैं।
दरअसल सलमान को शौचालय से इसलिए दिक्कत क्योंकि यह शौचालय उनके घर के सामने बना है। सलमान का घर मुंबई के बैंड स्टैंड इलाके में है। समंदर के पास का ये इलाका पर्यटन स्थल भी है। लोग यहां दूर-दूर से घूमने आते हैं। सलमान के अलावा वहीदा रहमान का भी यहीं पर घर है। ऐसे में यहां शौचालय बनना सलमान और उनके पिता सलीम खान को अखर रहा है। सलमान के पिता सलीम खान मॉर्निंग वॉक पर जाते हैं, ऐसे में शौचालय की वजह से उन्हें परेशानी हो रही है। सलीम ने महानगर पालिका को चिट्ठी लिखकर शौचालय हटाने की गुजारिश की है।
महानगर पालिका का कहना है कि ये सच है सलीम खान की तरफ से उन्हें चिट्ठी मिली है लेकिन टॉयलेट हटाया जाएगा या नहीं इस पर बीएमसी ने अभी तक कुछ नहीं कहा है।
- ‘ये है मोहब्बतें’ में इशिता की मौत पर एकता ने तोड़ी चुप्पी, इंस्टाग्राम पर किया खुलासा
- सीएम ने महंगे टिकट में देखी बाहुबली 2, अगले दिन ही दे दिया दाम कम करने का आदेश
- Baahubali 2' Box Office Collection: पहले हफ्ते का कलेक्शन जानकर हैरान रह जाएंगे आप