1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. जानिए सलमान खान ने कैटरीना कैफ के साथ फिल्म करने के बारे में क्या कहा'

जानिए सलमान खान ने कैटरीना कैफ के साथ फिल्म करने के बारे में क्या कहा'

 Published : Sep 07, 2015 02:05 pm IST,  Updated : Sep 07, 2015 02:16 pm IST

नई दिल्ली- बॉलीवुड के दबंग खान सलमान ने अपनी एक्स गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ के साथ फिर से काम करने की इच्छा जताई है और सब कुछ ठीक रहा तो उनकी ये इच्छा जल्द ही पूरी

सलमान खान ने कैटरीना...- India TV Hindi
सलमान खान ने कैटरीना कैफ के साथ फिल्म करने के बारे में क्या कहा?

नई दिल्ली- बॉलीवुड के दबंग खान सलमान ने अपनी एक्स गर्लफ्रैंड कैटरीना कैफ के साथ फिर से काम करने की इच्छा जताई है और सब कुछ ठीक रहा तो उनकी ये इच्छा जल्द ही पूरी भी हो सकती है। खबरों की माने तो अतुल अग्निहोत्री की अगली फिल्म में सलमान-कैटरीना एक बार फिर साथ दिख सकते हैं। सलमान ने पीटीई के बातचीत में बताया कि मैं अतुल की अगली फिल्म में काम कर रहा हूं लेकिन मैं उसके बारे में ज्यादा कुछ नहीं बता सकता।

सलमान और अतुल की जोड़ी ने 2011 में ब्लॉकबस्टर फिल्म 'बॉडीगार्ड' में साथ काम किया था जिसमें कैटरीना कैफ ने एक आइटम नंबर भी किया था। जब सलमान से फिल्म में कैटरीना के काम करने के बारे में पूछा गया तो उनका कहना था, "मुझे बड़ी खुशी होगी अगर कैटरीना फिल्म में काम करें लेकिन मैं इसके बारे में कुछ भी नहीं जानता।"

मीडिया खबरों की मानें तो फिल्म एक्शन से भरपूर है और इसका निर्देशन कबीर खान करेंगे। अगर कैटरीना फिल्म में काम करने के लिए राजी हो जाती हैं तो सलमान खान के साथ पार्टनर, युवराज, मैनें प्यार क्यों किया, एक था टाइगर के बाद ये उनकी पांचवी फिल्म होगी।

अभी सलमान खान फिल्म 'हीरो' के प्रमोशन में व्यस्त हैं। साथ ही फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की भी शूटिंग वो लगभग खत्म कर चुके हैं। हाल ही में सलमान खान के साथ फिल्म करने के बारे में कैटरीना कैफ ने भी अपनी राय देते हुए कुछ गंभीर बातें कही थी। अगली स्लाइड में जानिए क्या कहा था उन्होंने-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन