1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान ने स्वरा भास्कर को कहा प्रतिभाशाली

सलमान खान ने स्वरा भास्कर को कहा प्रतिभाशाली

 Written By: IANS
 Published : Oct 30, 2015 11:51 am IST,  Updated : Oct 30, 2015 11:55 am IST

मुंबई: सुपरस्टार सलमान ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के अभिनय की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभिनेत्री पूर्ण रूप से प्रतिभाशाली हैं। फिल्म 'तनु वेड्स मनु' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का सिक्का जमाने

सलमान खान ने स्वरा...- India TV Hindi
सलमान खान ने स्वरा भास्कर को कहा प्रतिभाशाली

मुंबई: सुपरस्टार सलमान ने अभिनेत्री स्वरा भास्कर के अभिनय की प्रशंसा करते हुए कहा कि अभिनेत्री पूर्ण रूप से प्रतिभाशाली हैं। फिल्म 'तनु वेड्स मनु' और 'रांझणा' जैसी फिल्मों में अपने अभिनय का सिक्का जमाने वाली अभिनेत्री आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान की छोटी बहन का किरदार निभा रही हैं।

ये भी पढ़ें- 'प्रेम रतन...' का गाना 'जब तुम चाहो' हुआ रिलीज

फिल्म के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर लाइव चैट के दौरान 'दबंग' अभिनेता ने एक उपयोगकर्ता के पूछे जाने पर स्वरा की प्रशंसा की। अभिनेता ने कहा, "स्वरा प्रतिभाशाली हैं।"

फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' में सलमान खान और सूरज बड़जात्या ने 16 साल बाद एक साथ काम किया है। फिल्म में सोनम कपूर, नील नितिन मुकेश और अनुपम खेर जैसे कलाकार प्रमुख भूमिका में है।

यह फिल्म 12 नवंबर को प्रदर्शित होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन