नई दिल्ली:- सलमान खान और सोनम कपूर अभिनीत आगामी फिल्म ‘प्रेम रतन धन पायो’ का नया गाना ‘जब तुम चाहों’ रिलीज कर दिया गया है। इसे सलमान खान ने अपने ट्विटर अकाउंट से शेयर किया है।
गानें में सोनम कपूर, सलमान से रूठी हुई नजर आ रही हैं और सलमान को ताने दे रही हैं कि जब वह चाहते है तब ही उनके करीब आते हैं और जब चाहते हैं तब उनसे दूर चले जाते है, ये कैसा प्यार है उनका।
इसे भी पढ़े:- सलमान की 'प्रेम रतन..' के गीत में जले 7000 मिट्टी के दीये
पूरा गाना सिर्फ सलमान और सोनम की मीठी से तकरार पर फिल्माया गया है। इसे राजस्थान में शूट किया गया है।
यह गाना मोहम्मद इरफान, दर्शन रावल और पलक मुछाल ने गाया है। इसे संगीत दिया है हिमेश रेशमिया ने और गाने के बोल लिखे हैं इरशाद कामिल ने।
फिल्म का ट्रेलर काफी पहले ही रिलीज कर दिया गया था और इसे लोगों ने खूब पसंद किया था अब सलमान और सोनम के इस नए गाने को भी खूब पसंद किया जा रहा है।
आगामी फिल्म 'प्रेम रतन....' में सलमान खान अपने एवरग्रीन प्रेम के किरदार में नजर आएंगे। इस फिल्म में सलमान और सूरज बड़जात्या 16 साल के बाद एक फिर से साथ काम कर रहे हैं। फिल्म में सलमान और सोनम के अलावा अनुपम खेर, स्वरा भास्कर, दीपक डोबरियाल, नील नितिन मुकेश और अरमान कोहली भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
फिल्म दिवाली के खास मौके पर 12 नवंबर को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।
अगली स्लाइड में देखिए सलमान-सोनम का नया गाना:-