1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' देखने से पहले बरते सावधानी!

सलमान की 'प्रेम रतन धन पायो' देखने से पहले बरते सावधानी!

 Written By: IANS
 Published : Nov 17, 2015 11:45 am IST,  Updated : Nov 17, 2015 11:50 am IST

झांसी: सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो का खुमार आज कल सब पर है, लेकिन इसी का फायदा कुछ जेब कतरे उठा रहे है। खासतौर पर सिंगल स्क्रीन थियेटर्स के बाहर। आज कल

सलमान की 'प्रेम रतन..'...- India TV Hindi
सलमान की 'प्रेम रतन..' देखने से पहले बरते सावधानी!

झांसी: सलमान खान की फिल्म प्रेम रतन धन पायो का खुमार आज कल सब पर है, लेकिन इसी का फायदा कुछ जेब कतरे उठा रहे है। खासतौर पर सिंगल स्क्रीन थियेटर्स के बाहर। आज कल सिनेमाघरों में लगी फिल्म प्रेम रतन धन पायो या किसी और फिल्म को आप देखने जा रहे हैं तो जरा सतर्क रहें।

ये भी पढ़ें- प्रेम रतन धन पायो ने कमाए 250 करोड़ वर्ल्डवाइड, तोड़ा बजरंगी भाईजान का रिकॉर्ड

इन दिनों ज्यादा भीड़ का लाभ उठाकर सिनेमाघरों के आस-पास चोर, जेबकतरे सक्रिय हैं। ये मौका पाते ही फिल्म देखने वालों की जेब से पर्स, मोबाइल जैसे सामान निकालकर भाग जाते हैं। फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' देखने गए दर्शकों के साथ ऐसा ही हुआ।

सलमान खान की फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' बीते शुक्रवार को रिलीज हुई है। इस फिल्म को देखने के वालों की भीड़ सिनेमाघरों में उमड़ रही है। इसी क्रम में शहर कोतवाली थानांतर्गत नई बस्ती निवासी राजकुमार और अंकित भी इलाइट चैराहे पर स्थित एक टॉकीज में फिल्म देखने गए थे। इसी दौरान उनकी जेब से मोबाइल व पर्स चोरी हो गया।

पर्स व मोबाइल चोरी कर भागते हुए चोरों को देखने पर उन्होंने शोर मचाया। इस पर वहां मौजूद अन्य लोगों ने दो चोरों को पकड़ लिया और जमकर पिटाई करनी शुरू कर दी। इसी बीच इसकी सूचना थाना नवाबाद पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों आरोपी युवकों को पकड़कर थाने ले आई। पूछताछ के दौरान उन्होंने अपना नाम इमरान खान और शानू खान (निवासी गोविंद चौराहा) बताया।

पुलिस ने पीड़ितों की शिकायत के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन