
3. 'हम साथ-साथ हैं':- वर्ष 1999 में आई फिल्म 'हम साथ-साथ हैं' एक पारिवारिक फिल्म थी जिसमें भरे-पूरे परिवार में आई खुशियां, उसके उतार-चढ़ावों को बखूबी पर्दे पर उतारा गया था। इन सबके बीच पनप रही सलमान और सोनाली बेंद्रे की लव स्टोरी को बेहद खूबसूरती से दिखाया गया था। पर्दे पर सलमान ने प्रेम का किरदार निभाया था और सोनाली बेंद्रे प्रीति की भूमिका में दिखी थीं। सलमान और सोनाली ने इसे पर्दे पर काफी अच्छी तरह से निभाया था।