
1. 'हम आपके हैं कौन':- सूरज बड़जात्या के निर्देशन में बनी 1994 में आई फिल्म ‘हम आपके है कौन’ को लगभग इक्कीस वर्ष हो गए हैं लेकिन यह फिल्म आज भी लोगों के लिए उनकी पसंदीदा फिल्मों में से एक है। फिल्म में सलमान खान, माधुरी दीक्षित, मोहनीश बेहल और रेणुंका शहाने की प्यारी सी लव स्टोरी दिखाई गई है। फिल्म में सलमान-माधुरी, प्रेम और निशा के भूमिका में नजर आए थे। इन दोनों की मासूम सी लव स्टोरी ने लोगों को अपना दिवाना बना दिया था। जहां एक तरफ लोग माधुरी की मुस्कान, उनके डांस के कायल हो गए थे वहीं सलमान ने अपने बेहतरीन अभिनय से लाखों लोगों का दिल चुरा लिया था। इस फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार सफलता मिली। 'हम आपके हैं कौन' ने बेस्ट फिल्म का फिल्म फेयर अवॉर्ड भी जीता था।