1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'सुल्तान' के लिए सलमान ने बच्चों के साथ की शूटिंग

'सुल्तान' के लिए सलमान ने बच्चों के साथ की शूटिंग

 Published : Mar 04, 2016 06:33 pm IST,  Updated : Mar 04, 2016 06:36 pm IST

बॉलीवुड दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' के लिए बच्चों के साथ शूटिंग की। उन्होंने बच्चों के एक समूह के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर भी शेयर की है।

salman khan- India TV Hindi
salman khan

मुंबई: बॉलीवुड दबंग कहे जाने वाले अभिनेता सलमान खान ने अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' के लिए बच्चों के साथ शूटिंग की। उन्होंने बच्चों के एक समूह के साथ ट्विटर पर एक तस्वीर भी शेयर की है। सलमान ने तस्वीर पर शीर्षक लिखा है, "सुल्तान का सेट। इन बच्चों के साथ शूटिंग की।" तस्वीर में सलमान लाल कुर्ता पहने हुए हैं और उन्होंने एक बच्चे को गोद में उठाया हुआ है। वहीं अन्य बच्चे स्कूल की वर्दी में उनके पास बैठे दिख रहे हैं और काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं।

इसे भी पढ़े:- फैमिली पार्टी में रेस्त्रां के बाहर दिखे गरीब बच्चे, सलमान ने लगाया गले

अभिनेता अली अब्बास जफर निर्देशित इस फिल्म के लिए वह असल पहलवानों से कड़ा प्रशिक्षण ले रहे हैं। इस फिल्म के निर्माता यश राज फिल्म्स हैं।

सलमान खान फिल्म में पहलवान केसरी का किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। फिल्म में उनके साथ अनुष्का शर्मा भी मुख्य भूमिका में दिखेंगी। इस फिल्म के लिए ये दोनों ही काफी पसीना बहा रहे हैं इन्होंने खास फिल्म के लिए कुश्ती के दांव पेच सीख रहे हैं। इस फिल्म के लिए सलमान ने काफी मेहनत की है उन्हें फिल्म में बिल्कुल एक पहलवान की तरह भारी और फिट दिखना है। खबरों के अनुसार इस फिल्म में सलमान एक पिता के किरदार में भी नजर आने वाले हैं। और फिल्म के क्लाइमेक्स में वह अपने ही बेटे के साथ लड़ते हुए दिखेंगे।

पिछले काफी दिनों से फिल्म में सलमान के लुक का भी खुलासा किया जा रहा था। कुछ दिन पहले आए एक लुक में वह क्लीन शेव दिख रहे थे और इसके बाद जारी किए गए एक लुक में वह कुश्ती के मैदान में दिखाई दे रहे थे। जिसमें उनके नाक से खून निकलता और माथे पर पसीना दिखाई दे रहा था। अनुष्का और सलमान के अभिनय से सजी फिल्म सुल्तान इसी साल ईद के खास मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन