मुंबई: मशहूर लेखक सलीम खान बांद्रा के लीलावती अस्पताल में एडमिट है जहां पर उनका हर्निया का ऑपरेशन किया गया है। 79 वर्षीय सलीम बॉलीवुड के सुपरस्टार सलमान खान और अभिनेताओं सोहेल और अरबाज खान के पिता हैं। और ये सभी अस्पताल में जाते हुए दिखे था। एक पारिवारिक मित्र ने बताया, “उनका (सलीम का) हर्निया का ऑपरेशन हुआ है। चिंता की कोई बात नहीं है।”
हाल ही में साझा हुई तस्वीरों में सलमान खान और परिवार के बाकी सदस्यों को अस्पताल के बाहर साफ देखा जा सकता है। सोहैल खान, अलविरा सहित कुछ और लोग भी अस्पताल के बाहर की तरफ देखे गए थे।
PHOTOGALLERY- सलमान खान का फिटनेस मंत्रा
शानदार पटकथा लेखन करने वाली सलीम-जावेद की जोड़ी का हिस्सा रहे सलीम ने ‘हाथी मेरे साथी’, ‘जंजीर’, ‘शोले’, ‘दीवार’, ‘त्रिशूल’, ‘मिस्टर इंडिया’ जैसी कई यादगार फिल्में लिखी हैं। सलीम की दो पत्नियां हैं- सुशीला चरक (सलमा खान) और अभिनेत्री हेलन।
