1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘सुल्तान’ ने बॉक्सऑफिस पर की शानदार शुरुआत

‘सुल्तान’ ने बॉक्सऑफिस पर की शानदार शुरुआत

 Published : Jul 06, 2016 11:28 pm IST,  Updated : Jul 06, 2016 11:29 pm IST

सलमान खान के अभिनय से सजी फिल्म ‘सुल्तान’ बुधवार को सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है। फिल्म देखकर सिनेमाघरों से बाहर निकले दर्शकों ने फिल्म को लेकर काफी सराहना की है। ‘सुल्तान’ की पहले दिन बॉक्स आफिस पर शानदार शुरूआत हुई...

sultan- India TV Hindi
sultan

मुंबई: बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के अभिनय से सजी फिल्म ‘सुल्तान’ बुधवार को सिनेमाघरो में रिलीज हो चुकी है। फिल्म की शुरुआत काफी अच्छी हुई है। फिल्म देखकर सिनेमाघरों से बाहर निकले दर्शकों ने फिल्म को लेकर काफी सराहना की है। ‘सुल्तान’ की पहले दिन बॉक्स आफिस पर शानदार शुरूआत हुई और उद्योग विशेषग्यों का अनुमान है कि यह फिल्म इसी हफ्ते 150 करोड़ रुपए का कारोबार कर लेगी।

इसे भी पढ़े:- पहली प्रतिक्रिया: 'सुल्तान' देखकर निकले दर्शक, कही ये बात

Film Review: आरफा के ‘सुल्‍तान’ का जादू रिंग ही नहीं बॉक्‍सऑफिस पर भी छाया

इस वजह से 'सुल्तान' की ओपनिंग हो सकती है प्रभावित!

वितरक अक्षय राठी ने कहा, “फिल्म देशभर में बेहतरीन कारोबार कर रही है। शुरुआत आंधी की तरह है। हर कोई इसे पसंद कर रहा है, चाहे कहानी हो, या गाने।“ उन्होंने कहा कि फिल्म दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पंजाब सहित उत्तर भारत में बेहतरीन कारोबार कर रही है। उन्होंने कहा कि, “एक अनुमान के अनुसार यह फिल्म 35 करोड़ रुपए का कारोबार कर लेगी। गुरुवार को ईद है और फिर सप्ताहांत का भी समय है। ऐसे में इस हफ्ते इसके 130 से 150 करोड़ रुपए का कारोबार करने का अनुमान है।“ एक अन्य फिल्म वितरक राजेश थडानी ने कहा कि, “फिल्म ने उम्मीद के अनुसार बेहतरीन शुरुआत की है और इस हफ्ते इसका कारोबार करीब 150 करोड़ रुपए होने की संभावना है।“

ईद के मौके पर प्रदर्शित की गई यह फिल्म हरियाण के एक पहलवान के जीवन पर आधारित है। फिल्म में सलमान खान पहलवान की भूमिका निभाते हुए नजर आ रहे हैं। फिल्म में सलमान के अलावा अनुष्का शर्मा और रणदीप हुड्डा भी मुख्य किरदारों में नजर आए हैं। फिल्म में अनुष्का भी पहलवान का किरदार निभाती हुई दिख रही हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन