1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. सलमान खान किससे भिड़ बैठे हैं'

सलमान खान किससे भिड़ बैठे हैं'

 Published : Sep 28, 2015 05:05 pm IST,  Updated : Sep 28, 2015 05:50 pm IST

नई दिल्ली: सलमान खान से दुश्मनी मोल लेने की गलती कोई नहीं करता लेकिन तब क्या जब दबंग खान खुद किसी से दो-दो हाथ करने के लिए पीछे पड़ गए हों? ऐसा हुआ है लेकिन

सलमान खान किससे भिड़...- India TV Hindi
सलमान खान किससे भिड़ बैठे हैं?

नई दिल्ली: सलमान खान से दुश्मनी मोल लेने की गलती कोई नहीं करता लेकिन तब क्या जब दबंग खान खुद किसी से दो-दो हाथ करने के लिए पीछे पड़ गए हों? ऐसा हुआ है लेकिन रील लाइफ में नहीं बल्कि रील लाइफ में जहां सलमान भिड़ बैठे हैं एक पहलवान से। इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'सुल्तान' के लिए सलमान कड़ी मेहनत कर रहे हैं। दबंग खान इस फिल्म के लिए हर दिन लगभग 4 घंटे तक अभ्यास करते है ताकि वह अपने किरदार में बिल्कुल परफेक्ट दिख सकें। अली अब्बास जफर के निर्देशन में बन रही फिल्म 'सुल्तान' में सलमान एक पेशेवर पहलवान के किरदार में नजर आने वाले हैं, जिसके लिए वह अपनी बॉडी को एक पहलवाल की तरह ही फिट दिखाने के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं।

खबरों के अनुसार खास सलमान को रेस्लिंग सिखाने के लिए विदेश से ट्रेनर बुलवाए गए हैं। वे दबंग खान को रेस्लिंग के साथ-साथ मार्शल आर्टस भी सिखाएंगे। सुल्तान के सेट्स सेे लीक हुई तस्वीर बयां कर रही है कि सलमान किस तरह से फिल्म में पहलवानों से भिड़ने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। 

ये भी पढ़ें- सलमान खान संग देखिए ‘प्रेम रतन धायो पायो’ का ट्रेलर, जानिए कैसे

फिलहाल सलमान अपनी आगामी फिल्म 'प्रेम रतन धन पायो' की ट्रेलर लॉन्च के लिए तैयार हैं जिसके बाद वह इसके प्रमोशन में लग जाएंगे और फिर फिल्म सुलतान की ट्रेनिंग में व्यस्त हो जाएंगे। ऐसा भी कहा जा रहा है कि सलमान 'प्रेम रतन.....' के प्रमोशन के समय अपना 'सुल्तान' का लुक भी दिखाएंगे।

सलमान इस फिल्म में एक पिता के किरदार में नजर आएंगे। और यही नहीं वह फिल्म के क्लाइमेक्स में अपने ही बेटे के साथ लड़ते हुए भी दिखेंगे। सलमान की यह तीसरी फिल्म है जिसमें वह एक पिता का किरदार निभाएंगे इससे पहले उन्हें फिल्म 'बॉडीगार्ड' और 'बाबुल' में भी पिता की भूमिका में देखा जा चुका है।

दूसरी तरफ फिल्म 'दंगल' में आमिर खान भी एक पहलवान का किरदार निभाने वाले हैं जिसके लिए उन्होंने अपना 30 किलो वजन भी बढ़ाया है। लेकिन सलमान और आमिर का लुक एक –दूसरे से बिल्कुल अलग रहेगा।

india tv

अगली स्लाइड में जाने दोनों के किरदारों में क्या फर्क रहेगा-

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन