मुंबई: डेली-सोप और रियालटी शो के जरिए अपने करियर की शुरुआत करने वाले कलाकार फिल्मों में आने के बाद छोटे पर्दे पर कम ही वापसी करते हैं। लेकिन मौजूदा ट्रेंड को देखते हुए अब हर कोई छोटे पर्दे पर आने को बेताब दिखता है।
फिर वो चाहे आमिर हो या फिर सलमान। छोटे पर्दे के कलाकार और ABCD फेम ‘सलमान’ भी अब फिर से छोटे पर्दे के सीरियल उड़ान में नजर आएंगे। गौरतलब है कि आमिर, सलमान, अमिताभ और शाहरुख जैसे सितारे भी फिल्मी दुनिया में धूम मचाने के बाद छोटे पर्दे पर आए थे।
सलमान युसुफ एक बार फिर से सीरियल की दुनिया में कदम रखने जा रहे है। आपको बता दें कि सलमान टेलीविजन रियलिटी शो 'डांस इंडिया डांस' के विजेता रह चुके हैं। सलमान बॉलीवुड फिल्म 'वांटेड' के एक गाने में भी अपना जलवा दिखा चुके है। उन्होंने 'एबीसीडी एनी बॉडी कैन डांस' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।
सलमान ने यू तो डांस को अपना प्रोफेशन बनाया था और बतौर कोरियोग्राफर बॉलीवुड में इंट्री भी की थी, लेकिन अब सलमान टीवी की दुनिया में भी अपनी एक्टिग से दर्शकों के दिलों में जगह बनाने के लिए तैयार है। सलमान की एक्टिंग का जलवा हमें 'एबीसीडी एनी बॉडी कैन डांस' में भी देखने को मिला था, जिसे दर्शकों ने सराहा भी था।
सलमान छोटे पर्दे के लोकप्रिय धारावाहिक 'उड़ान' में अतिथि भूमिका में नजर आएंगे। सलमान इससे पहले 'झलक दिखला जा', 'नच बलिए' और 'खतरों के खिलाड़ी' जैसे रियलिटी धारावाहिकों में भी नजर आ चुके हैं। 'उड़ान' में सलमान की झलक नजर आएगी इसमें वह 'चकोर'(स्पंदन चतुर्वेदी) को बचाते नजर आएंगे। सलमान की मौजूदगी वाली 'उड़ान' की यह कड़ी 11 जनवरी को कलर्स चैनल पर प्रसारित होगी।