1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. संदीपा को टाइगर श्रॉफ से मिली प्रेरणा

संदीपा को टाइगर श्रॉफ से मिली प्रेरणा

 Written By: IANS
 Published : Jun 03, 2015 11:31 pm IST,  Updated : Jun 03, 2015 11:31 pm IST

नई दिल्ली: अभिनेत्री संदीपा धर का कहना है कि वह अभिनेता टाइगर श्रॉफ के अभिनय और नृत्य प्रतिभा से प्रेरित हुई हैं। संदीपा ने 'हीरोपंती' की शूटिंग के दौरान टाइगर से मिक्स्ड मार्शल आर्ट(एमएमए) सीखा।

संदीपा को टाइगर श्रॉफ...- India TV Hindi
संदीपा को टाइगर श्रॉफ से मिली प्रेरणा

नई दिल्ली: अभिनेत्री संदीपा धर का कहना है कि वह अभिनेता टाइगर श्रॉफ के अभिनय और नृत्य प्रतिभा से प्रेरित हुई हैं। संदीपा ने 'हीरोपंती' की शूटिंग के दौरान टाइगर से मिक्स्ड मार्शल आर्ट(एमएमए) सीखा।

उन्होंने एक बयान में कहा, "एमएमए से मेरा परिचय उस वक्त हुआ, जब मैं 'हीरोपंती' के लिए टाइगर श्रॉफ के साथ शूटिंग कर रही थी। मैं उन्हें फिल्म में ये चौंका देने वाले स्टंट करते देखा करती थी और मैंने उनके ट्रेनिंग रूटीन से सीखा।"

संदीपा '7 आवर्स टू गो' में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभा रही हैं। इसके लिए वह एमएमए और पारकोर(एक गतिविधि या खेल) का प्रशिक्षण ले रही हैं।

संदीपा ने कहा, "7 आवर्स टू गो' के लिए मुझे एक ऐसी युवती की तरह दिखने की जरूरत थी, जिसने शारीरिक रूप से एक्शन का प्रशिक्षण लिया हो। मुझे लगा कि मेरे लिए मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण लेना जरूरी है, ताकि मेरी शारीरिक भाव-भंगिमा एक पुलिस अधिकारी की तरह हो। इसलिए मैंने एक प्रशिक्षक से एमएमए का प्रशिक्षण लेना शुरू किया, जो सुशांत सिंह राजपूत को प्रशिक्षण देते हैं।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन