मुंबई: निर्देशक संजय गुप्ता ने इस बात की पुष्टि की है कि उनकी अगली फिल्म में अभिनेता ऋतिक रोशन और राकेश रोशन साथ होंगे। इसके अलावा फिल्म की नायिका का चयन होना बाकी है। संजय गुप्ता ने ट्विटर पर लिखा, "बिलकुल यह सही कि मैं अपनी अगली फिल्म ऋतिक और राकेश जी के साथ करने जा रहा हूं लेकिन अभिनेत्री का चयन होना बाकी है।"
ये भी पढ़ें- ऋतिक रोशन ने 'मोहनजोदाड़ो' के लिए मगरमच्छ से की लड़ाई, देखिए तस्वीरे
फिल्म राकेश रोशन द्वारा निर्मित होने की संभावना है। इससे पहले संजय गुप्ता ने 'जज्बा' का निर्देशन किया था। इसमें इरफान खान और ऐश्वर्या राय बच्चन मुख्य भूमिका में थे। इस फिल्म में 'देवदास' की अभिनेत्री ने पांच साल के अंतराल के बाद वापसी की थी।
वहीं, ऋतिक रोशन वर्तमान में आशुतोष गोवारिकर की 'मोहनजोदड़ो' की शूटिंग में व्यस्त है। फिल्म अगले साल सिनेमाघरों में प्रदíशत होगी।