नई दिल्ली: बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान का अंदाज सभी को अपना कायल बना देता है। खास उनकी फीमेल फैंस के बारे में बता करें तो वह उनकी एक झलक के लिए दीवानी रहती हैं। फिल्मों में अपनी सह-अभिनेत्री की ओर देखना और बांहे फैलाकर उन्हें लगे लगाना लाखों फीमेल फैंस को उनकी ओर आकर्षित करता है। लेकिन अपने रोमांटिक अंदाज का जादू फैंस पर चलाने वाले शाहरुख तो केवल पत्नी गौरी खान के ही कायल हैं। 25 अक्टूबर ये दोनों अपनी 25वी सालगिराह मना रहे हैं।
इसे भी पढ़े:-
- काम और पारिवारिक जीवन को लेकर गौरी खान ने बताई ये बात
- आखिर शाहरुख को बच्चों का बड़ा होना क्यों नहीं है पसंद
- शामक ने शाहरुख-गौरी की प्रेम कहानी को किया ताजा
- शाहरुख का दिल है मुश्किल में, सता रही इनकी याद
शाहरुख और गौरी की लव स्टोरी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं है। जिस वक्त इन मुलाकात हुई तब गौरी सिर्फ 14 साल की और शाहरुख 19 साल के थे। तभी से वह गौरी को पसंद करते थे। उन्होंने कई बार उनसे अपने प्यार कर अजहार किया लेकिन गौरी हर बार उन्हें इनकार करती रहीं और आखिरकार उन्होंने किंग खान को हां कर ही दिया।
इनकी लव स्टोरी के कई ऐसे किस्से हैं जिनके बारे में शायद ही कोई जानता होगा। इन दोनों का प्यार तो शुरु हो गया था, लेकिन इसे शादी तक ले जाने का यह सफर आसान नहीं था। लेकिन हजारों मुश्किलों के बाद भी दोनों ने एक दूसरे के साथ नहीं छोड़ा। हालांकि शाहरुख, गौरी को लेकर बेहद पजेसिव थे। शाहरुख का कहना है कि जब गौरी अपने बाल खोलती थीं तो भी मैं उनसे लड़ता था। दरअसल गौरी खान बाल खोसकर बहुत खूबसूरत दिखती थीं, इसलिए वह चाहते थे कि दूसरे लड़के भी उनकी ओर देखें। वह गौरी को लेकर काफी असुरक्षित महसूस करते थे।
इनकी शादी में एक सबसे बड़ी परेशानी थी कि दोनों अलग धर्म के थे, जिसकी वजह से इनके परिवार वालों ने इस रिश्ते को स्वीकारने से इनकार कर दिया था। लेकिन आखिरकार शाहरुख और गौरी के सच्चे प्यार के आगे इनके परिवार ने भी हार मान ली और दोनों शादी के बंदन में बंध गए।
अगली स्लीइड में पढ़े शाहरुख और गौरी के प्यार के दिलचस्प किस्से:-