1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. Box Office Collection: ‘काबिल’ और ‘रईस’ कर रही हैं शानदार कमाई

Box Office Collection: ‘काबिल’ और ‘रईस’ कर रही हैं शानदार कमाई

 Published : Jan 30, 2017 08:23 pm IST,  Updated : Jan 30, 2017 08:23 pm IST

शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘रईस’ और रितिक रोशन के अभिनय से सजी फिल्म ‘काबिल’ पिछले बुधवार को रिलीज होने के बाद से सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रही हैं।

raees- India TV Hindi
raees

मुंबई: सुपरस्टार शाहरुख खान की हालिया रिलीज फिल्म ‘रईस’ और रितिक रोशन के अभिनय से सजी फिल्म ‘काबिल’ पिछले बुधवार को रिलीज होने के बाद से सिनेमाघरों में लगातार दर्शकों को आकर्षित करने में कामयाब रही हैं। पहले ही दिन से दोनों ही फिल्में बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही हैं। इस साल की शुरुआत में बॉक्स ऑफिस पर ‘रईस’ और ‘काबिल’ को एक साथ रिलीज करने को लेकर टकराव हो गया था लेकिन निर्माताओं ने खुलासा किया है कि दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं।

इसे भी पढ़े:-

डिस्ट्रीब्यूटर अक्षय राठी ने कहा, ठ अब तक दोनों फिल्में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं। ‘रईस’ ने करीब 90-92 करोड़ रुपये की कमाई की है जबकि ‘काबिल’ ने करीब 69-70 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है। उन्होंने कहा, “हालांकि ‘रईस’ अधिक स्क्रीन पर रिलीज हुई थी लेकिन फिर भी ‘काबिल’ इसे कड़ी टक्कर दे रहा है।“

खबरों के अनुसार ‘रईस’ 3200 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी जबकि काबिल 2200 स्क्रीन पर रिलीज हुई थी। डिस्ट्रीब्यूटर राजेश थडानी ने कहा, ‘फिल्म ‘रईस’ के पास अभी भी ‘काबिल’ की तुलना में अधिक स्क्रीन है। शाहरुख अभिनीत फिल्म ने करीब 90-92 करोड़ रुपये की जबकि रितिक अभिनीत फिल्म ने करीब 69 करोड़ रुपये की कमाई की है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन