1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शाहरुख ने शादी की 24वीं सालगिरह पर पत्नी गौरी का किया शुक्रिया

शाहरुख ने शादी की 24वीं सालगिरह पर पत्नी गौरी का किया शुक्रिया

 Written By: IANS
 Published : Oct 25, 2015 08:05 pm IST,  Updated : Oct 25, 2015 08:16 pm IST

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर गौरी की शादी को 24 साल हो गए हैं, लेकिन तीन दशकों बाद उनका प्यार आज भी बरकरार है। किंग खान रविवार को गौरी के साथ अपनी शादी

शाहरुख ने शादी की 24वीं...- India TV Hindi
शाहरुख ने शादी की 24वीं सालगिरह पर पत्नी गौरी का किया शुक्रिया

मुंबई: अभिनेता शाहरुख खान और इंटीरियर डिजाइनर गौरी की शादी को 24 साल हो गए हैं, लेकिन तीन दशकों बाद उनका प्यार आज भी बरकरार है। किंग खान रविवार को गौरी के साथ अपनी शादी की सालगिरह का जश्न मना रहे हैं। वहीं उन्होंने शादीशुदा जिंदगी को सफल बनाए रखने का श्रेय पत्नी के धैर्य और प्यार को दिया है।

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान ऐसे मनाएंगे अपना 50वां जन्मदिन

शाहरुख ने खास दिन पर बधाई देने के लिए ट्विटर पर प्रशंसकों का धन्यवाद किया। पत्नी गौरी की तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, "सभी शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद, लेकिन यह सब गौरी की वजह से है जो 32 साल से धैर्य, दृढ़ता, क्षमा, प्रेम रख रही है और जिन्होंने तीन खूबसूरत बच्चे भी दिए।"

Shah Rukh Gauri

दिल्ली में 1984 में दोनों की मुलाकात हुई और कुछ साल रोमांस के बाद दोनों ने 1991 में शादी कर ली।

शाहरुख और गौरी के तीन बच्चे भी हैं, जिनके नाम आर्यन, अबराम और बेटी सुहाना है।

गौरी भी एक सफल इंटीरियर डिजाइनर, उद्यमी हैं।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन