1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. अब इस सीरियल से जुड़ने जा रही हैं शालिनी कपूर

अब इस सीरियल से जुड़ने जा रही हैं शालिनी कपूर

 Published : Oct 06, 2017 05:04 pm IST,  Updated : Oct 06, 2017 05:04 pm IST

'कबूल है' और 'स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर' टीवी कार्यक्रमों के लिए जाने जानी वाली अभिनेत्री शालिनी कपूर सागर जल्द ही एक नए सीरियल में नजर आने वाली हैं।

shalini kapoor- India TV Hindi
shalini kapoor

मुंबई: 'कबूल है' और 'स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर' टीवी कार्यक्रमों के लिए जाने जानी वाली अभिनेत्री शालिनी कपूर सागर अगले धारावाहिक 'पृथ्वी वल्लभ' में नजर आएंगी। शालिनी ने एक बयान में कहा, "मैं इसमें राजमाता का किरदार निभा रही हूं। मैं कार्यक्रम में (अभिनेता) आशीष शर्मा की माता के रूप में नजर आऊंगी। मैं इसके लिए बेहद उत्साहित हूं। आशीष मेरा पड़ोसी है और उसकी पत्नी अर्चना मेरी बहुत अच्छी दोस्त है। उसके साथ काम करना मजेदार होगा।"

उन्होंने कहा, "मैं इस कार्यक्रम का हिस्सा बनकर खुश हूं, क्योंकि मैं इस टीम के लगभग लोगों के साथ काम (देवों के देव..महादेव) कर चुकी हूं।"

'पृथ्वी वल्लभ' इस साल के बाद सोनी एंटरटेनमेंट चैनल पर प्रसारित होगा।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन