1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. 'द वॉइस इंडिया' की प्रतियोगी को बॉलीवुड में मिला ब्रेक

'द वॉइस इंडिया' की प्रतियोगी को बॉलीवुड में मिला ब्रेक

 Published : Mar 01, 2017 10:41 am IST,  Updated : Mar 01, 2017 10:45 am IST

‘द वॉइस इंडिया सीजन 2’ की प्रतियोगी और पुणे की रहने वाली गायक शरायु दाते को बॉलीवुड में ब्रेक मिल गया है।

sharayu date- India TV Hindi
sharayu date

मुंबई: ‘द वॉइस इंडिया सीजन 2’ की प्रतियोगी और पुणे की रहने वाली गायक शरायु दाते को बॉलीवुड में ब्रेक मिल गया है। वो अब बॉलीवुड के एक बड़े प्रोजेक्ट में अपनी आवाज देंगी। शरायु को ये ब्रेक दिया है लोकप्रिय गायक-संगीतकार सलीम मर्चेंट ने। सलीम ने बताया कि शरायु जल्द ही एक बड़े प्रोजेक्ट में उनके साथ काम करेंगी।

सलीम ने कहा, "शरायु बेहद प्रतिभाशाली हैं। उन्हें संगीत की अधिक जानकारी है और उन्होंने बाल-कलाकार के रूप में कई मराठी फिल्मों में गीत गाए हैं।"

उन्होंने कहा, "उनकी संगीत यात्रा निश्चित रूप से देखने योग्य है और मुझे लगता है कि वह बॉलीवुड में गाने के लिए तैयार हैं। वह मेरी अगली बॉलीवुड फिल्म पर साथ काम करेंगी और मैं उनकी साथ काम को लेकर बहुत खुश हूं।"

आपको बता दें सलीम मर्चेंट और गायक शान वॉइस ऑफ इंडिया सीजन 2 के जज हैं। शरायु की प्रतिभा से प्रभावित होकर सलीम ने शरायु को बॉलीवुड में गाने का ऑफर दे दिया।

'द वॉइस इंडिया सीजन 2' का प्रसारण टेलीविजन चैनल एंड टीवी पर होता है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन