दुबई: अभिनेता और राजनीतिज्ञ शत्रुघ्न सिन्हा ने इच्छा जाहिर कि है कि वह पुराने दोस्त और सहयोगी अमिताभ बच्चन के साथ फिर से काम करना चाहेंगे। बीजेपी से लोकसभा सांसद सिन्हा ने कहा, ‘मुझे उम्मीद है कि हम अपने दर्शकों को जल्द ही दोस्ताना 2 देंगे।’ अपनी जीवनी के लेखक भारती एस. प्रधान और प्रकाशक के साथ सिन्हा ने अपने जीवन, सिनेमा, राजनीति, अपने सपने और भारत के लिए अपनी आकांक्षाओं के बारे में बात की।
सिनेमा से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
प्रधान ने सिन्हा की जीवनी पेश की और कहा कि इस किताब में ड्रामा, जुनून और दृढ़ता है। यह एक अच्छी बॉलीवुड फिल्म है। 7 साल और 200 से ज्यादा टैप की गई बातचीत इसे बनाने में लगी। सिन्हा ने भारतीय सिनेमा में शामिल होने और फिर राजनीति में आने के अपने मकसद के बारे में बताया और कहा कि वह देश के प्रति एक जिम्मेदारी महसूस करते हैं जिसने उन्हें कामयाबी, प्यार और सम्मान दिया।
उन्होंने कहा, ‘मैं खुद से कहता हूं कि अगर अच्छे लोग जिम्मेदारी नहीं लेंगे तो वे तैयार रहें कि बुरे लोग उन पर हुकूमत करेंगे।’ उन्होंने बताया कि वह परिवार और दोस्तों की बार-बार की चेतावनी को नजरअंदाज करके राजनीति में आए हैं।