1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शेखर सुमन भी बन गए आलिया भट्ट के फैन

शेखर सुमन भी बन गए आलिया भट्ट के फैन

 Published : Mar 21, 2017 06:48 pm IST,  Updated : Mar 21, 2017 06:48 pm IST

आलिया भट्ट इन दिनों सिनेमाजगत में टॉप एक्ट्रेस में एक कही जा रही हैं। उन्होंने काफी कम समय में दर्शकों का दिल जीत लिया है। सिर्फ उनके फैंस ही नहीं इंडस्ट्री की हस्तियां भी उनके अभिनय और दिलकश अदाओं की दीवानी हैं। हाल ही में अभिनेता शेखर सुमन ने...

alia- India TV Hindi
alia

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट इन दिनों सिनेमाजगत में टॉप एक्ट्रेस में एक कही जा रही हैं। उन्होंने काफी कम समय में दर्शकों का दिल जीत लिया है। सिर्फ उनके फैंस ही नहीं इंडस्ट्री की हस्तियां भी उनके अभिनय और दिलकश अदाओं की दीवानी हैं। हाल ही में अभिनेता शेखर सुमन ने आलिया को लेकर कहा है वह बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन अभिनेत्री के रूप में उभर रही हैं। शेखर ने रविवार देर रात किए गए एक ट्वीट में यह बात कही।

अभिनेता ने ट्वीट किया, "आलिया धीरे-धीरे बॉलीवुड की सबसे बेहतरीन और सफल अभिनेत्री के रूप में उभर रही हैं। वह अपनी समकक्ष सभी अभिनेत्रियों को मीलों पीछे छोड़ रही हैं। आगे बढ़ते रहो।" आलिया के साथ-साथ शेखर ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में वरुण धवन और आलिया के अभिनय की भी तारीफ की। इस फिल्म का निर्देशन शशांक खेतान ने किया।

शेखर ने अपने ट्वीट में कहा, "आलिया और वरुण का 'बद्रीनाथ की दुल्हनिया' में किया गया प्रदर्शन बेहतरीन है। इस सफलता के लिए दोनों को बधाई।" शेखर वर्तमान में संजय दत्त अभिनीत फिल्म 'भूमि' में व्यस्त हैं। इस फिल्म में अदिति राव हैदरी को भी मुख्य भूमिका में देखा जाएगा। यह फिल्म एक पिता और बेटी के रिश्ते पर आधारित है।

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन