1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी, परेश रावल और मीजान जाफरी की फिल्म 'हंगामा 2' की मुंबई शेड्यूल की शूटिंग हुई पूरी

शिल्पा शेट्टी, परेश रावल और मीजान जाफरी की फिल्म 'हंगामा 2' की मुंबई शेड्यूल की शूटिंग हुई पूरी

 Published : Jan 30, 2020 08:16 pm IST,  Updated : Jan 30, 2020 08:17 pm IST

प्रियदर्शन की आगामी कॉमेडी फिल्म 'हंगामा 2' की मुंबई शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गई है।

हंगामा 2- India TV Hindi
हंगामा 2

मुंबई: प्रियदर्शन की आगामी कॉमेडी फिल्म 'हंगामा 2' की मुंबई शेड्यूल की शूटिंग पूरी हो गई है। प्रतिष्ठित निर्देशक और फिल्म के कास्ट, क्रू ने फिल्म की शूटिंग बीते साल दिसंबर में शुरू की थी। प्रियदर्शन ने कहा, "फिल्मांकन की प्रक्रिया आराम से और तेजी से चल रही है। छह फिल्मों में साथ काम करने के बाद रतन जैन के साथ आराम सुनिश्चित है, जिसे हमने स्थापित किया है। सिर्फ यही नहीं हमारे कलाकार भी अपने कॉमिक टाइमिंग के साथ तैयार थे, जिससे मुझसे भरोसा है दर्शकों को बहुत मजा आएगा।"

'हंगामा 2' प्रियदर्शन की साल 2003 में आई फिल्म 'हंगामा' का सीक्वल है, जिसमें अक्षय खन्ना, परेश रावल, अफताब शिवदसानी और रिमी सेन प्रमुख भूमिका में थे।

दीपिका पादुकोण ने 'छपाक' पर जेएनयू जाने से पड़े प्रभाव पर किया रिएक्ट

वहीं फिल्म के सीक्वल में परेश रावल, शिल्पा शेट्टी कुंद्रा, मेजान जाफरी, प्रणीता सुभाष, राजपाल यादव हैं। फिल्म 14 अगस्त को रिलीज होगी।

समुद्र किनारे लड़कों के साथ वॉलीबॉल खेलते नजर आए अक्षय कुमार, देखें वीडियो

बॉलीवुड की अन्य खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Latest Bollywood News

Related Video
Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन