1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. शिल्पा शेट्टी ने योग के दौरान चोट से उबरने का उपाय शेयर किया

शिल्पा शेट्टी ने योग के दौरान चोट से उबरने का उपाय शेयर किया

 Written By: IANS
 Published : Mar 01, 2021 08:21 pm IST,  Updated : Mar 01, 2021 08:21 pm IST

 शिल्पा ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जहां वह पश्चिमोत्तानासन, यानी फॉरवर्ड बेंड पोज का प्रदर्शन कर रही हैं।

SHILPA SHETTY, शिल्पा शेट्टी- India TV Hindi
शिल्पा शेट्टी ने योग के दौरान चोट से उबरने का उपाय शेयर किया   Image Source : INSTA- SHILPA SHETTY

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कुंद्रा ने सोमवार को योग के शौकीनों के लिए एक उपाय सुझाया। उन्होंने योग करने वालों को सुझाव दिया कि अगर आपको चोट लगी हुई है तो योग आसन को अपने शरीर के अनुरूप करना चाहिए। शिल्पा ने ट्विटर पर एक वीडियो साझा किया जहां वह पश्चिमोत्तानासन, यानी फॉरवर्ड बेंड पोज का प्रदर्शन कर रही हैं।

रणबीर कपूर स्टारर 'एनिमल' की तारीख का ऐलान, जानें - कब रिलीज होगी यह फिल्म

इसके साथ अभिनेत्री ने लिखा, "जब भी आपको लगे कि शरीर सख्त हो गया है, इस योग आसन के साथ अपने दिन की शुरूआत करें। हालांकि, इसे केवल उतना ही करें जितना शारीरिक रूप से संभव है, और यदि आपको कूल्हों, पीठ, या कंधे में कोई चोट लगी है, तो कृपया मोडिफाई करें।"

जन्मदिन वाले महीने में अपने बीते दिनों को याद कर रही हैं कंगना, शेयर की पुरानी तस्वीर

शिल्पा ने बताया कि यह वीडियो शूट तब का है, जब वह पिछले साल मनाली में अपकमिंग फिल्म की शूटिंग कर रही थीं।

सोनाली बेंद्रे ने शेयर किया फनी वीकेंड मीम, फैंस ने किए ऐसे कमेंट्स

 

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन