1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. ‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की स्टाइलिश श्रद्धा कपूर असल जिंदगी में हैं टॉम ब्वॉय

‘हाफ गर्लफ्रेंड’ की स्टाइलिश श्रद्धा कपूर असल जिंदगी में हैं टॉम ब्वॉय

 Published : May 09, 2017 02:59 pm IST,  Updated : May 09, 2017 02:59 pm IST

श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह के अमिर परिवार की स्टाइलिश लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन श्रद्धा कहती हैं कि...

shraddha- India TV Hindi
shraddha

मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हाफ गर्लफ्रेंड' को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। इस फिल्म में वह के अमिर परिवार की स्टाइलिश लड़की का किरदार निभाती हुई नजर आ रही हैं। लेकिन श्रद्धा कहती हैं कि असली जिंदगी में वह अपने इस किरदार से बिल्कुल अलग हैं। उनका कहना है कि वास्तविक जीवन में वह टॉम ब्वॉय की तरह हैं और जीवन की साधारण व छोटी-छोटी चीजों से वह खुश हो जाती हैं। श्रद्धा सोमवार को फिल्म में अपने सह-कलाकार अर्जुन कपूर, निर्देशक मोहित सूरी और लेखक चेतन भगत के साथ मौजूद थीं। यह चेतन की किताब 'हाफ गर्लफ्रेंड' के कवर को फिर से लॉन्च किए जाने का मौका था। कवर पर अब अर्जुन और श्रद्धा की तस्वीर है।

श्रद्धा से उनके किरदार रिया और उनके बीच समानता के बारे में जब पूछा गया तो उन्होंने मीडिया को बताया, "मैं रिया सोमानी की तरह सोचती हूं। मैं भी जीवन की साधारण चीजों से खुश हो जाती हूं, मुझे सादगी पसंद है। वहीं दूसरी ओर मैं वास्तविक जीवन में टॉम ब्वॉय की तरह हूं, जो किरदार से बिल्कुल अलग है।" उन्होंने कहा, "वास्तव में इसलिए मुझे कुछ विशेष भावभंगिमा सीखनी पड़ी और दिल्ली की लड़की के रंग-ढंग और शैली को अपनाना पड़ा, क्योंकि रिया बड़े घराने से ताल्लुक रखती है।" फिल्म के गानों को काफी पसंद किया जा रहा है और इसके लिए फिल्म के निर्देशक मोहित सूरी ने श्रोताओं को आभार जताया है।

चेतन भगत से जब पूछा गया कि किस बात से प्रभावित होकर उन्होंने सूरी के साथ काम किया तो लेखक ने कहा, "भावनाओं को लेकर उनकी गहरी समझ है और यह इस कहानी की जरूरत थी। मैंने मोहित के काम और कितनी खूबसूरती के साथ वह संगीत को अपनी फिल्मों की कहानी के साथ पिरोते हैं, इसे देखा है। जब मैं फिल्म बनाने के लिए किताब लेकर गया तो सिर्फ वही मेरी पसंद थे।" फिल्म 19 मई को रिलीज होगी। इसका निर्माण एकता कपूर ने किया है। श्रद्धा कपूर ने शेयर किया बॉलीवुड के दाऊद इब्राहिम का लुक

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन