नई दिल्ली: बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'हसीना: द क्वीन ऑफ मुंबई' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। यह अंडरवर्ल्ड डॉन इब्राहिम की बहन हसीना पारकर की बायोपिक है। फिल्म में श्रद्धा के साथ उनके असल जिंदगी के भाई सिद्धांत कपूर भी मुख्य किरदार निभाते हुए नजर आएंगे। इस फिल्म में पहली बार श्रद्धा और उनके भाई की जोड़ी नजर आ रही है। सिद्धांत फिल्म में दाऊद इब्राहिम का किरदरा निभाते हुए नजर आएंगे। पिछले दिनों फिल्म में श्रद्धा का लुक जारी किया गया था, लेकिन अब फिल्म के दूसरे पोस्टर में उनके भाई सिद्धांत का लुक भी सामने आ चुका है। श्रद्धा ने खुद ट्वीटर पर अपने भाई के इस लुक को पोस्ट किया है।
श्रद्धा ने सिद्धांत का लुक शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा, "अपने रियल और रील भाई को पेश करते हुए बहुत गौरव महसूस हो रहा है। पेश है 'भाई' छोटा और बड़ा।" इस पोस्टर में सिद्धांत को दाऊद के लुक में देखा जा सकता है। इसकी एक तस्वीर में वह काफी जवान दिख रहे हैं, वहीं दूसरी तस्वरी में वह थोड़े उम्रदराज नजर आ रहे हैं। बता दें कि सिद्धांत ने अपने इस किरदार को बखूबी पर्दे पर दिखाने के लिए काफी मेहनत की है। उन्होंने खास फिल्म के अपना 9 से 10 किलो तक वजन भी बढ़ाया है।
अपूर्व लाखिया के निर्देशन में बनी इस फिल्म में हसीना के जिंदगी को चार भागों में पेश किया जाएगा। फिल्म में श्रद्धा 18 से लेकर 43 साल तक की उम्र में नजर आएंगी। फिल्म इसी साल 14 जुलाई को सिनेमाघरों में सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी। ‘बाहुबली’ के लेखक विजयेन्द्र प्रसाद अब लेकर आ रहे हैं टीवी शो