1. Hindi News
  2. मनोरंजन
  3. बॉलीवुड
  4. श्वेता साल्वे, कैरल ग्रेशियस बेबी बंप के साथ रैंप पर उतरी

श्वेता साल्वे, कैरल ग्रेशियस बेबी बंप के साथ रैंप पर उतरी

 Written By: IANS
 Published : May 08, 2016 01:10 pm IST,  Updated : May 08, 2016 02:58 pm IST

परमॉडल कैरल ग्रेसियश और टीवी अभिनेत्री श्वेता साल्वे मदर्स डे की पूर्व संध्या पर शनिवार को 12 अन्य गर्भवती मांओं के साथ स्किन केयर ब्रांड 'बायो ऑयल' द्वारा आयोजित 'यमीलिशियस वॉक' में रैंप पर उतरी।

Bollywood- India TV Hindi
Shweta Salve Image Source : IANS

मुंबईः सुपरमॉडल कैरल ग्रेसियश और टीवी अभिनेत्री श्वेता साल्वे मदर्स डे की पूर्व संध्या पर शनिवार को 12 अन्य गर्भवती मांओं के साथ स्किन केयर ब्रांड 'बायो ऑयल' द्वारा आयोजित 'यमीलिशियस वॉक' में रैंप पर उतरी। 'बायो ऑयल' का लक्ष्य गर्भवती मांओं को अपनी हिचक छोड़ कर मातृत्व के इस खूबसूरत दौर का मजा उठाने के लिए प्रोत्साहित करना है।

श्वेता ने एक बयान में कहा, "इतने आत्मविश्वास और मातृत्व की चमक से भरपूर 'यमी ममीज' के साथ मंच साझा करना बेहद सुखद अहसास है। गर्भावस्था एक शानदार यात्रा है जिसका आनंद उठाना चाहिए।" ग्रेशियस ने कहा कि वह सभी अन्य महिलाओं के साथ इस रैंप वॉक का निर्देशन करके उत्साहित हैं।

इसे भी पढ़ेः मदर्स डे स्पेशल: बॉलीवुड की सिंगल मॉम्स

सुपरमॉडल ने कहा, "मैं बेहद उत्साहित हूं कि मुझे इन आकर्षक महिलाओं के साथ इस रैंप वॉक का निर्देशन करने का मौका दिया गया। इन प्यारी मांओं के साथ शामिल होना एक अद्भुत अनुभव रहा है।"

Latest Bollywood News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Bollywood से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें मनोरंजन